Petrol Diesel Price Today, 27 Dec 2021 : सप्ताह के पहले दिन तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल- डीजल के नए रेट

Petrol Diesel Price Today, 27 Dec 2021: IOCL से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले रविवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2021 3:02 AM IST

Petrol Diesel Price Today, 27 Dec 2021 :  इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारतीय सरकारी कंपनियों ने दाम स्थिर रखे हैं। बीते 53 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के सभी राज्‍य के लोगों के लिए दाम वही होंगे जो रविवार को थे। इस समय से क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price) 76 डॉलर से ऊपर बने हुए हैं। इस सप्ताह क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। आज 
सुबह 8 बजकर 15 मिनट की स्थिति के मुताबिक WTI Crude Oil (Nymex) का रेट 73.37 डॉलर प्रति बैरल है, वहीं Brent Crude Oil का रेट 76.61 डॉलर प्रति बैरल है।  Brent Crude Oil में 0.62 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले रविवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 104.67  रुपए, 109.98 रुपए और 101.40 रुपए प्रत‍ि लीटर हैं। आपको बता दें क‍ि बीते दिनों दिल्‍ली में वैट कम होने के कारण पेट्रोल की कीमत में 8.56 रुपए प्रत‍ि लीटर गिरावट देखने को मिली है।  ऑयल मार्केटिंग कंपनि‍यों ने बीते 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल और डीजल की कीमत ने कोई बदलाव नहीं किया है।

डीजल के दाम भी स्‍थि‍र
डीजल की कीमत की बात करें तो लगातार 51वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

महानगरों में पेट्रोल- डीजल का भाव

शहर               पेट्रोल       डीजल
मुंबई              109.98     94.14
भोपाल            107.23     90.87
पटना             105.92     91.09
कोलकाता      104.67     89.79
चेन्नई             101.40     91.43
बेंगलुरु           100.58    85.01
रांची              98.52      91.56
लखनऊ         95.28      86.80
दिल्ली            95.41      86.67
चंडीगढ़          94.23      80.09
नोएडा            95.51      87.01
पोर्ट ब्लेयर       82.96      77.13

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।  

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलते हैं।
ये भी पढ़ें-
RENAULT TRIBER पर 60 हजार का डिस्काउंट, KWID पर भी है बड़ा ऑफर, जल्दी करें 31 दिसंबर तक ही है छूट
डिलीवरी बॉय नहीं कर पाएंगे पेट्रोल वाहन का इस्तेमाल, PUC सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, बदलेंगे नियम
नए साल में आ रही न्यू 2022 Maruti Brezza, बड़े बदलाव के साथ आ रही बेस्ट सैलिंग एसयूवी
Round up 2021: Tata Motors ईवी के लिए नई कंपनी, Air India की वापसी, स्क्रेप यूनिट, सेमीकंडक्टर में
EV Expo 2021: Faast electric scooter देता है 200 किमी की रेंज, 1999 रुपये में करें बुक, देखें फीचर्स

Read more Articles on
Share this article
click me!