Petrol Diesel Price Today, 02 Jan 2022 : साल के दूसरे दिन तेल कंपनियों का क्या रहा रुख, देखें आपके शहर के दाम

Petrol Diesel Price Today, 02 Jan 2022 : IOCL से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले शनिवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 1, 2022 5:43 PM IST / Updated: Jan 02 2022, 09:45 AM IST

Petrol Diesel Price Today, 02 Jan 2022: बीते दो महीने से  पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट की स्थिति के मुताबिक WTI Crude Oil 75.21 डॉलर प्रति बैरल    वहीं Brent Crude 77.78 डॉलर प्रति बैरल है। 48 घंटों में कच्चे तेल की कीमतों में कमी हुई है, हालांकि पिछले कुछ महीनें के मुकाबले ये कीमतें भी  ज्यादा हैं।     

इस साल की शुरूआत में ही क्रूड ऑयल की कीमत में अच्‍छी गिरावट देखने को मिली है। अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price in International Market) 2.78 फीसदी से ज्‍यादा टूटे हैं। इस समय क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price) 78 डॉलर प्रत‍ि बैरल से नीचे आ गए हैं। आपको बता दें क‍ि 2021 में क्रूड ऑयल की कीमत में 50 फीसदी से ज्‍यादा का इजाफा देखने को मिला था।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले शनिवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 104.67  रुपए, 109.98 रुपए और 101.40 रुपए प्रत‍ि लीटर हैं। आपको बता दें क‍ि बीते दिनों दिल्‍ली में वैट कम होने के कारण पेट्रोल की कीमत में 8.56 रुपए प्रत‍ि लीटर गिरावट देखने को मिली है।  ऑयल मार्केटिंग कंपनि‍यों ने बीते 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल और डीजल की कीमत ने कोई बदलाव नहीं किया है।

डीजल के दाम भी स्‍थिर
डीजल की कीमत की बात करें तो लगातार 58वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी। 

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलते हैं।

ये भी पढ़ें- 
मारुति और होंडा को छोड़ महिंद्रा की गाड़‍ियों पर आया लोगों का दिल, कुल बि‍क्री में 11 फीसदी का इजाफा
Petrol Diesel Price Today, 31 Dec 2021: क्रूड ऑयल में 12 साल बाद सबसे बड़ी सालाना तेजी, फ्यूल प्राइस अनचेंज्‍ड
Tesla अपनी Electric car में ला रहा एकदम नई टेक्नालॉजी, भारत में ये कारें हो सकती हैं लॉन्च
130 किमी तक बिना ड्राइवर के दौड़ा ट्रक, कंपनी ने बताया अद्भुत कारनामा, No human road test का

 

Read more Articles on
Share this article
click me!