Petrol Diesel Price Today, 26 Dec 2021 : साल के अंतिम हफ्ते में आउटिंग के लिए करनी पड़ेगी कितनी जेब ढीली,देखें

Petrol Diesel Price Today, 26 Dec 2021: देश के कई राज्‍यों में विधानसभा चुनाव की आहट हो चुकी है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारतीय सरकारी कंपनियों ने दाम स्थिर रखे हैं। देखें आपके शहर में आज डीजल- पेट्रोल के रेट क्या हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 25, 2021 5:00 PM IST

Petrol Diesel Price Today, 26 Dec 2021 : देश के सबसे बड़े राज्य यूपी सहित कई राज्यों में चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। हालांकि ओमीक्रोन वैरिएंट (Omicron Variant) की वजह से चुनाव को टाला  जा सकता है। आने वाले कुछ दिनों में चुनाव आयोग इस पर फैसला लेगा, लेकिन चुनाव के चक्कर में आम लोगों को फायदा मिल रहा है। दरअसल इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारतीय सरकारी कंपनियों ने दाम स्थिर रखे हैं। बीते 52 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के सभी राज्‍य के लोगों के लिए दाम वही होंगे जो शनिवार को फिक्स थे। इस समय से क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price) 76 डॉलर से ऊपर बने हुए हैं। इस सप्ताह क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। 

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले शनिवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 104.67  रुपए, 109.98 रुपए और 101.40 रुपए प्रत‍ि लीटर हैं। आपको बता दें क‍ि बीते दिनों दिल्‍ली में वैट कम होने के कारण पेट्रोल की कीमत में 8.56 रुपए प्रत‍ि लीटर गिरावट देखने को मिली है।  ऑयल मार्केटिंग कंपनि‍यों ने बीते 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल और डीजल की कीमत ने कोई बदलाव नहीं किया है।

डीजल के दाम भी स्‍थि‍र
डीजल की कीमत की बात करें तो लगातार 51वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

महानगरों में पेट्रोल- डीजल का भाव

शहर               पेट्रोल       डीजल
मुंबई              109.98     94.14
भोपाल            107.23     90.87
पटना             105.92     91.09
कोलकाता      104.67     89.79
चेन्नई             101.40     91.43
बेंगलुरु           100.58    85.01
रांची              98.52      91.56
लखनऊ         95.28      86.80
दिल्ली            95.41      86.67
चंडीगढ़          94.23      80.09
नोएडा            95.51      87.01
पोर्ट ब्लेयर       82.96      77.13

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।  

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलते हैं।
ये भी पढ़ें-
SUZUKI ACCESS-125 का ये रुप देखकर हो जाएंगे फिदा, देखें इस स्कूटर के शानदार फीचर्स
Japan ने बनाई सड़क और रेल ट्रैक पर दौड़ने वाली बस, इस टेक्नालॉजी पर नहीं होगा भरोसा
Skoda ने बताई नई सेडान Slavia की लॉन्चिंग डेट, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स
Mahindra की इस दमदार एसयूवी पर अभी भी मिल रही भारी छूट, 31 दिसंबर तक है ऑफर

Read more Articles on
Share this article
click me!