Petrol Diesel Price Today, 30 Dec 2021 : नए साल के जश्न में कितना चुकाना होगा पेट्रोल का दाम, देखें आज के रेट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Crude Oil की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारतीय सरकारी कंपनियों ने लगभग दो महीने  की समयावधि में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे हैं। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं।

Asianet News Hindi | / Updated: Dec 30 2021, 07:40 AM IST

Petrol Diesel Price Today, 30 Dec 2021 : साल 2021 खत्म होन में अब बस एक दिन रह गया है। वहीं सरकारी तेल कंपनियां भी नए साल के जश्न में खलल नहीं डालना चाहती, यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारतीय सरकारी कंपनियों ने लगभग दो महीने बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे हैं। 57 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के सभी राज्‍य के लोगों के लिए दाम वही होंगे जो बुधवार को थे। इस हफ्ते क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। 

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले बुधवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 104.67  रुपए, 109.98 रुपए और 101.40 रुपए प्रत‍ि लीटर हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनि‍यों ने बीते 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल और डीजल की कीमत ने कोई बदलाव नहीं किया है।

डीजल के दाम भी स्‍थि‍र
डीजल की कीमत की बात करें तो लगातार 57वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

महानगरों में पेट्रोल- डीजल का भाव

शहर               पेट्रोल       डीजल
मुंबई              109.98     94.14
भोपाल            107.23     90.87
पटना             105.92     91.09
कोलकाता      104.67     89.79
चेन्नई             101.40     91.43
बेंगलुरु           100.58    85.01
रांची              98.52      91.56
लखनऊ         95.28      86.80
दिल्ली            95.41      86.67
चंडीगढ़          94.23      80.09
नोएडा            95.51      87.01
पोर्ट ब्लेयर       82.96      77.13

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।  

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलते हैं।
ये भी पढ़ें-
जान ही नहीं त्वचा और सर्दियों से सेफ रखता है Helmet, ये हैं सबसे सुरक्षित सुरक्षा कवच
Round up 2021 : BMW iX, Audi e-tron, Tata Tigor जैसी इलेक्ट्रिक कारें हुईं लॉन्च, देखें फीचर्स और
Rolls-Royce ला रहा पहली इलेक्ट्रिक कार Spectre EV, लग्जरी इतनी की हटेंगी नहीं निगाहें, देखें कब
Ratan Tata की लव स्टोरी, चीन के साथ युद्ध की वजह से हारे मोहब्बत की जंग, Birthday पर देखें असफल प्रेम
Hyundai और Kia कारों के इंजन में लग रही अचानक आग, NHTSA ने दिए 30 लाख गाड़ियों के जांच के आदेश

Read more Articles on
Share this article
click me!