Tata Curvv : टाटा की नई एसयूवी की 3 सबसे धांसू खूबियां, जो इसे बनाती है सबसे खास

Published : Jul 26, 2024, 05:59 PM IST
tata curvv

सार

टाटा कर्व C-सेगमेंट एसयूवी में सबसे अलग और खास है। इनमें से फ्लश डोर हैंडल, पावर्ड टेलगेट और फुल मैप व्यू जैसे जबरदस्त फीचर्स हैं। यह एसयूवी 7 अगस्त, 2024 को भारतीय मार्केट में आ रही है।

ऑटो डेस्क : 7 अगस्त, 2024 में टाटा मोटर्स अपने कस्टमर्स का इंतजार खत्म करने जा रही है। इस दिन Tata Curvv एसयूवी लॉन्च होने जा रही है। इस एसयूवी में टाटा ने तीन ऐसे जबरदस्त फीचर्स दिए हैं, जो इस सेगमेंट में आने वाली महंगी से महंगी एसयूवी में नहीं है। ये फीचर्स इस कार को सबसे अलग, खास और एडवांस बनाती है। अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इन तीन खूबियों को जरूर जान लें...

टाटा कर्व की 3 सबसे जबरदस्त खूबियां

1. फ्लश डोर हैंडल

टाटा कर्व C-सेगमेंट की पहली ऐसी एसयूवी है, जिसमें फ्लश डोर हैंडल फीचर मिलेगा, जो इसे सबसे अलग बनाएगा। यह फीचर डी-सेगमेंट की महिंद्रा SUV 700 में मिलता है। इसके किफायती मॉडल में मैनुअल फ्लश डोर हैंडल और महंगे मॉडल में ऑटोमैटिक एक्सटेंडिंग हैंडल फीचर्स उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा कर्व के हाई वैरिएंट में फ्लश फिटिंग डिजाइन और ऑटोमैटिक डोर हैंडल मिलेंगे। इसमें टच- बेस्ड स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल फीचर भी मिलेगा।

2. फुल मैप व्यू

टाटा कर्व में इंफोटेनमेंट सिस्टम बेहतरीन होगा। इसमें 10.25-इंच का बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। नेविगेशन के लिए कस्टमर्स गूगल मैप्स, एप्पल मैप्स को मिरर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

3. इलेक्ट्रिक टेलगेट

टाटा कर्व में कंपनी इलेक्ट्रिक टेलगेट भी दे रही है। इससे कार ड्राइविंग एक्सपीरियंस शानदार बनेगा। कर्व अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती और इकलौती एसयूवी है, जिसमें ये फीचर मिलेगा। हालांकि, यह फीचर हाई मॉडल्स में ही मिलेगा।

टाटा कर्व कलर ऑप्शन

टाटा कर्व SUV 6 कलर्स में आएगी। इसमें न्यू गोल्ड, डेटोना ग्रे, प्योर ग्रे, फ्लेम रेड, ओपेरा ब्लू और प्रिस्टाइन व्हाइट शामिल है। सभी सिंगल टोन कलर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार,कंपनी इनमें डुअल-टोन ट्रीटमेंट भी दे सकती है।

टाटा कर्व की कीमत

टाटा कर्व एक मोस्ट अवेटेड एसयूवी है। जिसकी कीमत 11 लाख रुपए से लेकर 18 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इस कीमत में भारतीय बाजार में पहले से ही हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें

सिर्फ महीने में 5 हजार रुपए देकर उठा लाइए कार, कीमत मोटरसाइकिल के बराबर

 

Tata Nano EV Price 2024 : 25-30 हजार सैलरी वाले भी खरीद सकते हैं टाटा नैनो ईवी कार, जानें कैसे

 

 

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra
Tata Punch में सुरक्षा के साथ होने वाले हैं ये 4 बड़े बदलाव