आ रहा है टाटा नैनो को इलेक्ट्रिक अवतार, दूसरी गाड़ियों की हो जाएगी बत्ती गुल...जानें क्या है फीचर्स

Published : Dec 26, 2023, 03:21 PM IST
nano.j

सार

टाटा नैनो इलेक्ट्रिक जल्द ही लॉन्च होने वाली है। जानकारों की माने तो टाटा की नैनो इलेक्ट्रिक भारत में लॉन्च होने के साथ कई बड़ी कंपनियों की लो रेंज गाड़ियों की मार्केट खराब कर सकती है।

ऑटो डेस्क। नए साल पर नई उम्मीदों के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर भी तेजी से डेवलप कर रहा है। ऐसे में अब पेट्रोल डीजल के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की भी भरमार होती जा रही है। ज्यादातर कंपनियों की कारों में पेट्रोल-डीजल के साथ इलेक्ट्रिक वर्जन भी आने लगा है लेकिन यह काफी कॉस्टली पड़ता है। लेकिन अब टाटा नैनो अपना नया मॉडर इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ लॉन्च करने वाला है वह भी कम कीमतों पर।

टाटा की गाड़ियां हमेशा से लोगों की पसंदीदा रही हैं। मजबूती की बात हो या टेक्नोलॉजी की टाटा ने कभी भी क्वालिटी से समझौता नहीं किया है। टाटा की नैनो गाड़ी जब लॉन्च हुई तो इसे लेने के लिए लूट मच गई थी। टाटा की लखटकिया नैनो ने ऑटोमोबाइल जगत में धूम मचा दी थी। 

अब टाटा नैनो की ईवी होगी लॉन्च
टाटा मोटर्स जल्द ही टाटा नैनो का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने वाली है। स्पोर्टी लुक में जल्द ही टाटा नैनो इलेक्ट्रिक मार्केट में धूम मचाने के लिए आ रही है। लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स के साथ टाटा नैनो बाजार में लॉन्च होने जा रही है। टाटा नैनो इलेक्ट्रिक में ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाने के लिए बड़े साइज के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं।

पढ़ें सुनील शेट्टी ने खरीदी पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत इतनी कम कि आप भी खरीद लें

टाटा नैनो ईवी की विशेषताएं
टाटा नैनो इलेक्ट्रिक कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ और इंटरनेट कनेक्टिविटी, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, एसी, फ्रंट पावर विंडो, मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और रिमोट लॉकिंग जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलेंगे।

टाटा नैनो ईवी की रफ्तार और कीमत
रफ्तार और कीमत की बात करें तो टाटा नैनो ईवी की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटा है। एक बार फुल चार्ज करने पर इसका माइलेज 300 किमी है। स्पोर्ट्स लुक में आने वाली टाटा नैनो ईवी की कीमत करीब 5 लाख तक होगी। 

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

Car Loot: पेट्रोल-डीजल की टेंशन छोड़िए, Kia दे रही है ₹2.70 लाख का डिस्काउंट और 5 साल की फ्री वारंटी
Tata Cars Offer: Nexon से Safari तक बंपर छूट! ₹55,000 तक सस्ती हुईं टाटा की कारें