
टाटा मोटर्स ने जनवरी 2026 में अपने पोर्टफोलियो की एंट्री-लेवल कार टियागो पर छूट की घोषणा की है। इस महीने कंपनी अपनी सबसे सस्ती कार पर 60,000 रुपये तक की छूट दे रही है। सबसे बड़े फायदे 2025 मॉडल पर मिलेंगे। इसमें कंज्यूमर ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। 2026 मॉडल पर ग्राहकों को 35,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे। टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 4,57,490 रुपये है। कार को पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।
2025 टाटा टियागो एडिशन में फ्रंट ग्रिल के निचले हिस्से में एक नया पैटर्न देखा जा सकता है। इसका सिल्हूट पहले जैसा ही है। अलॉय व्हील्स का डिज़ाइन भी वही रखा गया है। एलईडी हेडलैंप और डीआरएल को अपडेट किया गया है। इंटीरियर में एक नई कलर स्कीम और मेलेंज फैब्रिक अपहोल्स्ट्री है। फीचर्स की बात करें तो, बेस वेरिएंट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट-एडजस्टेबल सीटें और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा। वहीं, टॉप वेरिएंट में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा।
2025 टाटा टियागो में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.2-लीटर इनलाइन थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन ही रहेगा, जो 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ग्राहकों के लिए सीएनजी का ऑप्शन भी होगा। सेफ्टी फीचर्स में डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, टीपीएमएस और ईएससी शामिल हैं। टियागो हैचबैक की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.57 लाख से ₹7.82 लाख के बीच है।
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi