2025 के बचे हुए 4 महीने में लॉन्च होंगी 4 धमाकेदार एलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत और खासियत

Published : Aug 22, 2025, 12:47 PM IST
Upcoming Cars in India

सार

Upcoming Cars in India: यहां हम आपको साल 2025 के बचे हुए 4 महीने में लॉन्च होने वाली कारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसमें मारुति सुजुकी, विनफास्ट, महिंद्रा और ह्युंडई जैसी बड़ी कंपनियां हैं। 

Upcoming Cars in India 2025: साल 2025 में कारों के लॉन्च होने की सिलसिला जारी है। अब तक कई कंपनियों की शानदार गाड़ियां मार्केट में आ चुकी हैं। इसी बीच अब बचे हुए 4 महीने (सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर) में भी कई जबदरस्त कारें लॉन्च होने वाली हैं। इसमें मारुति सुजुकी, रेनो इंडिया, निसान, महिंद्रा, वॉक्सवैगन और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां त्योहारी सीजन में अपनी कारें लॉन्च करने वाली हैं। इनमें से कई एसयूवी सेगमेंट में आने वाली हैं।

Hyundai Ioniq 5 (ह्युंडई आयोनिक 5)

ह्युंडई कंपनी देश में त्योहारी सीजन को बेमिसाल बनाने जा रही है, क्योंकि कंपनी की Ioniq 5 Facelift वर्जन आने वाली है। इसमें कई सारे नए अपडेट्स देखने को मिलेंगे। इंडिया में यह गाड़ी 84kWh बैटरी पैक के साथ मार्केट में लॉन्च होगी। इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 515 किलोमीटर के आसपास हो सकती है। इसके मोटर को रियर एक्सल माउंटेड के साथ जोड़ा जाएगा, जिसके बाद दावे के मुताबिक, इसकी रेंज करीब 570 किलोमीटर होगी। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 46,00,000 रुपए के करीब हो सकती है।

Maruti Suzuki e-Vitara (मारुति सुजुकी ई-विटारा)

आने वाले 3 सितंबर को मारुति सुजुकी ई-विटारा देश में लॉन्च होने जा रही है। इस एसयूवी को एरिना शोरूम के तहत सेल किया जाएगा। यह कार लेवल-2 ADAS, ऑटोनॉमस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम वाला कंपनी का फर्स्ट मॉडल हो सकता है। इस गाड़ी में पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्प मिलेंगे। इसमें मारुति ग्रैंड विटारा जैसा इंजन मिलने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9 से 10 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Car on EMI: महिंद्रा XUV 3XO को 2 लाख रुपए डाउन पेमेंट के साथ फाइनेंस कराने पर कितनी EMI बनेगी

Mahindra XUV 3XO EV (महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी)

देश में फेस्टिव सीजन से पहले महिंद्रा कंपनी का भी जलवा दिखने वाला है, क्योंकि इस बार कंपनी की पॉपुलर कार XUV 3XO को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी होने वाली है, जो सब 4 मीटर SUV के ICE वेरिएंट की तरह होगी। यह कार 2 बैटरी पैक (34.5kWh और 39.4kWh) मिलने वाली है। 34.5kWh बैटरी वाली कार की रेंज 349 KM होने वाली है और 39.4kWh बैटरी वाली कार की रेंज 456 KM है। इस गाड़ी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 15 से 20 लाख रुपए के आसपास होने वाली है।

VinFast VF6 और VF7 (विनफास्ट वीएफ6 और वीएफ7)

देश में विनफास्ट ने पहले ही अपने अपकमिंग कार VF6 और VF7 की बुकिंग स्टार्ट कर दी है। यह एक शानदार एसयूवी कार होने वाली है। VinFast VF6 में 59.5kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो 399 किलोमीटर रेंज वाली होगी। वहीं, प्लस ट्रिम में रेंज 381 किलोमीटर होगी। इसके अलावा VinFast VF7 में 75.3kWh की बैटरी मिलेगी। इस इको ट्रिम में 450 किलोमीटर की रेंज मिलेगी, जबकि प्लस वेरिएंट की रेंज करीब 431 किलोमीटर होगी।

ये भी पढ़ें- Tata Altroz या Toyota Glanza: इंजन, कीमत और फीचर्स में कौन-सी कार है ज्यादा दमदार?

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Maruti Grand Vitara पर मिल रहा 2 लाख से ज्यादा का धमाकेदार डिस्काउंट!
Toyota Hyryder पर साल के अंत की बंपर छूट!