Car on EMI: यहां हम आपको महिंद्रा कंपनी की मोस्ट पॉपुलर कार XUV 3XO एसयूवी के फाइनेंस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे आप 2 लाख रुपए डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। उसके बाद बची हुई राशि मंथली EMI पर जमा कर सकते हैं।
Mahindra Car Finance Plans: महिंद्रा की पॉपुलर कारों में से एक एक्सयूवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO) एसयूवी की एक अलग ही पहचान बन चुकी है। इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में यह गाड़ी जमकर धूम मचा रही है। इसका धांसू लुक और शानदार परफॉर्मेंस ग्राहकों का दिल जीतने में कामयाब हुई है। V3Cars के अनुसार, जुलाई 2025 में इस गाड़ी की 7,238 यूनिट सेल हुई थी, जो जून के मुकाबले मंथ-ऑफ-मंथ (MOM) 2.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली।
क्या 2 डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं महिंद्रा XUV 3XO?
चुकीं, हम आपको समय-समय पर देश की पॉपुलर कारों की फाइनेंस डिटेल्स बताते हैं, तो ऐसे में हमने यह सोचा कि आप आपकी क्यों न महिंद्रा XUV 3XO के फाइनेंस प्लान के बारे में बताया जाए। इससे आपको यह जानकारी मिलेगी, कि 2 लाख रुपए डाउन पेमेंट करने के बाद ऑन-रोड कीमत पर कितनी मंथली EMI बनेगी।
Mahindra XUV 3XO की कीमत
सबसे पहले हम बात महिंद्रा XUV 3XO एसयूवी की कीमत पर करते हैं। CarDekho.com के अनुसार, इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7 लाख 99 हजार रुपए के आसपास है। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत 15 लाख 80 हजार रुपए के करीब है। इस गाड़ी का बेस मॉडल XUV 3XO MX1 है। यह कार कुल 29 वेरिएंट्स में मार्केट में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- Car Discount: मारुति की ये प्रीमियम कार एक झटके में 70 हजार रुपए सस्ती
Mahindra XUV 3XO फाइनेंस प्लान
महिंद्रा XUV 3XO एसयूवी को यदि आप फाइनेंस पर लेना चाहते हैं, तो उसके लिए भी सुविधा उपलब्ध है। CarDekho के मुताबिक, अगर आपने Mahindra XUV 3XO MX1 (Petrol) वेरिएंट लेने का प्लान बनाया है, तो उसकी ऑन-रोड कीमत 9,06,359 रुपए (दिल्ली) पड़ेगी। इसके लिए आप 2 लाख रुपए डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी बचे पैसे कार लोन के रूप में लेना होगा। यदि आपको लोन 9 प्रतिशत ब्याज दर पर 5 साल अवधि के लिए मिलता है, तो मंथली EMI 14,663 रुपए बनेगी।
- कार कंपनी: महिंद्रा
- मॉडल: XUV 3XO
- वेरिएंट: MX1 पेट्रोल
- कीमत: 9,06,359 रुपए (दिल्ली, ऑन-रोड)
- डाउन पेमेंट: 2,00,000 रुपए
- बैंक इंट्रेस्ट रेट: 9%
- लोन पीरियड: 5 साल
- टोटल लोन अमाउंट: 7,06,359 रुपए
- कुल देय अमाउंट: 8,79,780 रुपए
- मंथली EMI: 14,663 रुपए
Mahindra XUV 3XO की खासियत क्या है?
यदि आप महिंद्रा के फैन हैं, तो उसके बारे में आपको अच्छे से जानकारी जरूर होगी। कंपनी की XUV 3XO की खासियत देखें, तो यह 2 पेट्रोल इंजन और 1 डीजल इंजन के साथ आती है। इंजन विकल्पों में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल शामिल हैं। इनमें 1.2 लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल ज्यादा पावरफुल है और इसे केवल AX5L और नए रेवएक्स वेरिएंट के साथ पेश किया जाता है, जो इसे 6 स्पीड ऑटोमैटिक या मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ता है।
ये भी पढ़ें- क्या 30 हजार महीने कमाने वाले घर ला सकते हैं Maruti Suzuki WagonR? यहां देखें पूरा लेखा-जोखा
डिस्क्लेमर: इस कार की कीमत और फाइनेंस प्लान आपके शहर के लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए नजदीकी शोरूम या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
