Tata Nexon Price Comparison: क्या आपने कभी सोचा है कि एक चमचमाती BMW i7 खरीदने में जितना पैसा लगता है, उतने में कितनी आम कारें आ सकती हैं? 50 ऑल्टो या 33 स्विफ्ट? आइए समझते हैं ये मजेदार गणित।
BMW i7 Luxury Car: आम आदमी के लिए लग्जरी कारें खरीदना किसी सपने से कम नहीं है। BMW जैसी कार घर लाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जो हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक लग्जरी BMW i7 की कीमत में आप कितनी आम कारें खरीद सकते हैं? आइए इसका एक दिलचस्प गणित समझते हैं।
BMW अपनी लग्जरी कारों के लिए ही जानी जाती है। हाल ही में कंपनी ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक सेडान BMW i7 लॉन्च की है। शानदार डिजाइन और हाई-टेक फीचर्स वाली ये कार देखने में बेहद आकर्षक है।
क्या-क्या फीचर्स हैं इसमें?
- बड़ा और प्रीमियम केबिन
- बेहतरीन क्वालिटी का इंटीरियर
- बड़ी स्क्रीन और कई स्मार्ट फीचर्स
BMW i7 की कीमत इसके अलग-अलग मॉडल्स पर निर्भर करती है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 2.5 करोड़ रुपये से भी ऊपर जाती है। इसके अलावा ऑन-रोड टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य खर्च मिलाकर कीमत और भी बढ़ जाती है। अगर हम BMW i7 की कीमत 2 करोड़ रुपये भी मान लें, तो इतने पैसों में आप कितनी दूसरी कारें खरीद सकते हैं, इसका हिसाब कुछ इस तरह है:
50 मारुति ऑल्टो!
मारुति ऑल्टो K10 (Maruti Alto K10) देश की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। इस कार की शुरुआती कीमत करीब 4 लाख रुपये है। अगर आप 2 करोड़ रुपये की BMW की तुलना 4 लाख रुपये वाली ऑल्टो से करें, तो इतने पैसों में आप पूरी 50 ऑल्टो कारें खरीद सकते हैं। सुनकर हैरानी हुई ना? लेकिन ये सच है।
33 मारुति स्विफ्ट
मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) भी भारत में काफी मशहूर है। इसकी शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर 2 करोड़ रुपये को 6 लाख से भाग दें, तो आप आराम से 33 स्विफ्ट कारें खरीद सकते हैं।
18 हुंडई क्रेटा
मिड-साइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) का जलवा है। इसकी शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये है। यानी 2 करोड़ रुपये के बजट में आप कुल 18 हुंडई क्रेटा कारें अपने घर ला सकते हैं।
25 टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सन (Tata Nexon) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV में से एक है। मजबूत डिजाइन और बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग वाली इस कार की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये है। 2 करोड़ रुपये के हिसाब से देखें तो इतने पैसों में करीब 25 टाटा नेक्सन आ जाएंगी।
ये तो बस एक मजेदार गणित था। जाहिर है, अगर आपके पास करोड़ों रुपये हैं, तो आप BMW जैसी लग्जरी कार ही खरीदना पसंद करेंगे।
