Maruti से लेकर Mahindra तक... देश में धूम मचाने आ रही ये 5 जबरदस्त इलेक्ट्रिक कारें

Published : Aug 18, 2025, 07:00 AM IST
These 5 upcoming electric cars

सार

Upcoming EVs in India: देश में तेजी से इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनियां पूरी तरह से नई गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Tata से लेकर Mahindra और Maruti कम्पनियों की जबरदस्त ईवी लॉन्च होने जा रही है। 

ऑटो डेस्क: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस समय इलेक्ट्रिक कारों (Electic Vehicles) की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसी को माइंड में रखते हुए देश के पॉपुलर ऑटोमेकर साल 2025 के अपकमिंग मंथ्स और 2026 की स्टार्टिंग मंथ्स में कई नए प्रोडक्ट्स मार्केट में लाने की तैयारी कर सकते हैं। इस लिस्ट में मारुति सुजुकी कंपनी की ई विटारा से लेकर होंडा कंपनी की ई एलिवेट तक का नाम शामिल हैं। चलिए हम आपको 5 अपकमिंग ईवी के बारे में बताते हैं।

Tata Sierra EV

टाटा मोटर्स कंपनी अपनी पॉपुलर Sierra को इलेक्ट्रिक अंदाज में मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इसी साल 2025 के फेस्टिवल सीजन में इसे लॉन्च किया जा सकता है। यह कार एक्टि.ईवी प्लेटफॉर्म बेस्ड होगी, जो पंच ईवी और कर्व ईवी में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें दो बैटरी पैक (65kWh और 75kWh) होंगे।। इसके अलावा V2L और V2B चार्जिंग क्षमता होगी। इसकी कीमत 25 से 30 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।

Mahindra XEV 7E

एक्सईवी 7ई मार्केट में पहले से मौजूद महिंद्रा एक्सयूवी700 का इलेक्ट्रिक सेगमेंट है। इस कार को 2025 के आखिरी तक लॉन्च होने की उम्मीद है। ये इलेक्ट्रिक गाड़ी इंग्लो स्केट बोर्ड आर्किटेक्चर पर बेस्ट होगी, जो बीई6 और एक्सईवी 7ई के साथ साझा है। इसमें दो बैटरी पैक (59kWh और 79kWh) होंगे। इसकी रेंज 542 से 656 KM तक हो सकती है।

ये भी पढ़ें- देश की सबसे सस्ती कार पर मिल रही ₹55000 की छूट! कीमत और 5 खूबियां देख बोलेंगे-Must Buy

Honda Elevate EV

होंडा कंपनी द्वारा पहली इलेक्ट्रिक कार को साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती हैं। वर्तमान कार आईसीए एलिवेट के प्लेटफॉर्म बेस्ड होगी, जिसमें ईवी स्पेसिफिक अपडेट होंगे। इसमें भी 2 बैटरी पैक (40kWh और 50kWh) होगा। यह कार 450 किलोमीटर (फुल चार्ज करने पर) तक चलेगी। इसकी शुरुआती कीमत पर किसी प्रकार का कोई जानकारी नहीं है।

Maruti Suzuki e Vitara

भारत की मोस्ट पॉपुलर कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है। इस कार का नाम मारुति ई विटारा (Maruti e Vitara) हो सकता है। इसे सितम्बर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। यह कार हार्टेक्ट ई स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म बेस्ड होगी, जिसे टोयोटा के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसमें 2 बैटरी पैक (49kWh और 61kWh) मिलेंगे। इसकी अनुमानित प्राइस 17 से 25 लाख रुपए के करीब हो सकती है।

Mahindra XUV 3XO EV

महिंद्रा कंपनी की मोस्ट पॉपुलर कारों में से एक XUV 3XO EV को आंतरिक रूप से एस240 कोडनेम दिया गया है। इस कार के साल 2025 के मिड में लॉन्च होने की संभावना है। इसमें 2 बैटरी पैक (34.5kWh और 39.4kWh) होंगे। यह कार 400 किलोमीटर (फुल चार्ज करने पर) चल सकती है। मार्केट में इसकी टक्कर Tata Nexon EV और Kia Syros EV से हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Car Discount: एक झटके में ₹1.54 लाख सस्ती हो गई ये प्रीमियम कार, 29 का है माइलेज, जानें खूबियां

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Mahindra Offers: महिंद्रा की इस SUV पर मिल रहा 3.80 लाख रुपए तक का बंपर डिस्काउंट
7000KG वजन, 250KM रफ्तार…ट्रंप की 'Beast' से भी पावरफुल पुतिन की कार!