1 KG गैस में 30 KM तक चलने वाली देश की 5 सबसे बेस्ट CNG कार

Published : Aug 23, 2025, 12:40 PM IST

Top 5 CNG Fuel Efficient Car: यहां हम आपको देश की उन 5 सीएनजी कारों के बारे में बताएंगे, जिनका माइलेज लाजवाब है। ये कारें एक किलो गैस में लंबी दूरी तय कर सकती हैं। इसमें मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स तक की गाड़ियां हैं। 

PREV
16
5 सबसे बेहतर माइलेज वाली CNG कार

देश में सीएनजी कारों की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ रही है। मार्केट में कई ऐसी कम्पनियां हैं, जो पेट्रोल/डीजल के अलावा सीएनजी वेरिएंट का कारें भी ऑफर कर रही हैं। सीएनजी न सिर्फ प्रदूषण को कम करती है, बल्कि उनका माइलेज भी बेहतर होता है। आइए जानते हैं, कि सबसे बेस्ट औसत माइलेज देने वाली 5 सीएनजी कारें कौन सी हैं?

26
Maruti Baleno CNG (मारुति बलेनो सीएनजी)

मारुति बलेनो की इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में भारी डिमांड है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8 लाख 48 हजार रुपए है और यह 9 लाख 41 हजार रुपए तक जाती है। इसके अलावा इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल/सीएनजी इंजन विकल्प मिलता है। सीएनजी वेरिएंट में यह कार 30 km/kg का माइलेज दे सकती है।

36
Toyota Glanza CNG (टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी)

टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8 लाख 81 हजार रुपए है और इसका टॉप वेरिएंट 9.80 लाख रुपए में मिलेगा। इस कार में एक बलेनो की तरह ही 1.2 लीटर पेट्रोल/सीएनजी इंजन विकल्प मिलता है। सीएनजी वेरिएंट में यह गाड़ी 30 km/kg तक माइलेज देती है।

46
Maruti Fronx CNG (मारुति फ्रॉन्क्स सीएनजी)

इस सूची में मारुति सुजुकी की कार का नाम न आए, वो हो नहीं सकता है। Maruti Fronx कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8 लाख 54 हजार रुपए है और यह 9 लाख 40 हजार रुपए तक जाती है। इसमें आपको 1.2 लीटर पेट्रोल/सीएनजी इंजन विकल्प मिलता है। यह कार सीएनजी वेरिएंट में 28.51 km/kg का माइलेज देती है।

56
Hyundai Exter CNG (ह्युंडई एक्सटर सीएनजी)

ह्युंडई कंपनी की गाड़ियां भी मार्केट में काफी धमाल मचा रही हैं। उसमें ह्युंडई एक्सटर सीएनजी का नाम भी शामिल है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7 लाख 51 हजार रुपए है और यह 9 लाख 53 हजार रुपए तक जाती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल/सीएनजी इंजन मिलता है। सीएनजी वेरिएंट में यह कार 27.10 km/kg माइलेज देती है।

66
Tata Punch (टाटा पंच)

टाटा मोटर्स की मोस्ट पॉपुलर कारों में से एक टाटा पंच सीएनजी का नाम इस सूची में पांचवें नंबर पर आती है। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7 लाख 30 हजार रुपए है और यह 10 लाख 17 हजार रुपए तक जाती है। इस गाड़ी में 1.2 लीटर सीएनजी/पेट्रोल इंजन मिलता है। सीएनजी वेरिएंट कार का माइलेज 27 km/kg है।

Read more Photos on

Recommended Stories