देश की 5 सबसे सुरक्षित कार... BNCAP से मिली 5 स्टार रेटिंग, 1 की कीमत 10 लाख से कम

Published : Jul 28, 2025, 11:19 AM IST

5 Safest Car by BNCAP: अगर आप अपने घर नई कार लाने का प्लान कर रहे हैं और सेफ्टी का विशेष ध्यान रखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) के अनुसार, 5 सबसे सेफेस्ट 4 व्हीलर्स के बारे में बताएंगे। 

PREV
18
भारत NCAP क्या है?

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) को साल 2023, अक्टूबर में लॉन्च किया गया है। तब से इसने कई 4 व्हीलर्स का टेस्ट किया है, जिनमें महिंद्रा टाटा समेत कई कंपनियों की गाड़ियां शामिल हैं।

28
कारों को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

टाटा और महिंद्रा समेत कई कंपनियों की कारों को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। हालांकि, चाइल्ड सेफ्टी और बड़ों के सेफ्टी स्कोर में कुछ अंतर हैं। अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं, यह आर्टिकल आपके लिए काम का साबित हो सकता है।

38
5 सबसे सुरक्षित कार

इस आर्टिकल में हम आपको भारत NCAP के अनुसार, 5 सबसे सेफेस्ट कारों के बारे में जानकारी देंगे। आईए आपको बताते हैं, कि लिस्ट में किस-किस का नाम है।

48
Mahindra BE6

महिंद्रा भारत की मोस्ट पॉपुलर कार कंपनी है, उसी की Mahindra BE6 की कीमत 18.90 लाख रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। महिंद्रा किएफ और इलेक्ट्रिक कार BE6 को भारत NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

58
Mahindra BE9

Mahindra की इस इलेक्ट्रिक कार XEV 9E का हाल ही में क्रैश-टेस्ट किया गया था। भारत NCAP नियमों के अनुसार, यह बड़ों की सेफ्टी (AOP) में पूरे 32 में से 32 अंक पाने वाली पहली कार बनी है। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी (COP) में इस कार को 49 में 45 अंक मिले हैं। इसकी कीमत 21.90 लाख रुपए से शुरू होती है।

68
Skoda Kyalq

Skoda कंपनी की Kyalq 2025 में भारत NCAP द्वारा क्रैश टेस्ट की जाने वाली पहली कार बनी थी। इस कार को भी पूरे 5 स्टार मिले और चाइल्ड सेफ्टी (COP) स्कोर में इसने भी 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं। हालांकि, बड़ों की सेफ्टी (AOP) रेटिंग में यह थोड़ी पीछे रही। इसने 32 में से 30.88 प्वाइंट्स हासिल किए। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपए है।

78
Mahindra Thar ROXX

महिंद्रा की सबसे पॉपुलर एसयूवी में Thar ROXX का नाम आता है। साल 2024, नवंबर में क्रैश टेस्ट की गई इस कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिले हैं। इस दमदार SUV को बड़े लोगों की सेफ्टी (AOP) के लिए 32 में 31.09 अंक और चाइल्ड सेफ्टी (COP) के लिए 49 में 45 अंक मिले। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपए है।

88
Tata Punch EV

Tata कंपनी की Punch EV को भी भारत NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। जून 2024 में क्रैश टेस्ट की गई इस कार को एओपी के लिए 32 में 31.4 अंक और सीओपी के लिए 49 में से 45 अंक मिले हैं। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है। इसके सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और हिल क्लाइंब एसिस्ट शामिल हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories