फेस्टिव सीजन में टू-व्हीलर की बिक्री 9% बढ़ी, जानें किस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के टू-व्हीलर सेगमेंट में फेस्टिव सीजन के दौरान 9% की तेजी दर्ज की गई है। सितंबर 2021 में 9,31,654 यूनिट्स की तुलना में सितंबर, 2022 में 10,15,702 यूनिट्स की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं पिछले साल यानी सितंबर, 2021 की तुलना में इस साल सितंबर, 2022 में किस कंपनी का परफॉर्मेंस कैसा रहा। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 7, 2022 7:13 AM IST

Two Wheeler sales in india: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के टू-व्हीलर सेगमेंट में फेस्टिव सीजन के दौरान 9% की तेजी दर्ज की गई है। सितंबर 2021 में 9,31,654 यूनिट्स की तुलना में सितंबर, 2022 में 10,15,702 यूनिट्स की बिक्री हुई है। सितंबर में कुल दोपहिया वाहनों की रिटेल सेल्स साल-दर-साल (YoY) 9 प्रतिशत बढ़कर 10,15,702 यूनिट हो गई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 9,31,654 यूनिट थी। आइए जानते हैं पिछले साल यानी सितंबर, 2021 की तुलना में इस साल सितंबर, 2022 में किस कंपनी का परफॉर्मेंस कैसा रहा। 

होंडा ने बेचे सबसे ज्यादा टू-व्हीलर : 
भारतीय टू-व्हीलर सेगमेंट में होंडा मोटरसाइकिल का दबदबा बना हुआ है। पिछले महीने कंपनी ने 2,84,160 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं दूसरे नंबर पर हीरो मोटोकॉर्प रही। हीरो मोटोकॉर्प ने सितंबर में कुल 2,50,246 यूनिट्स की बिक्री की है। FADA के मुताबिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री-लेवल बाइक काफी ज्यादा हिट रहीं। इससे पूरे टू-व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिटेल वॉल्यूम मार्जिन के आधार पर हीरो मोटोकॉर्प और होंडा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। होंडा की एक्टिवा स्कूटर हीरो की स्पलेंडर पर थोड़ी भारी पड़ती नजर आई है। इसकी वजह स्कूल और कॉलेजों का खुलना भी है। इसके अलावा मिडल इनकम ग्रुप भी बिना गियर वाली स्कूटर एक्टिवा को ज्यादा पसंद कर रहा है। 

हीरो मोटोकॉर्प : 
हीरो मोटोकॉर्प ने सितंबर 2022 के लिए बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 5.30 लाख यूनिट की बिक्री की तुलना में 5.19 लाख यूनिट की बिक्री की। मतलब पिछले साल की तुलना में 2.1 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि, घरेलू बिक्री सितंबर 2022 में 0.4 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 5.07 लाख यूनिट की रही। सितंबर, 2021 में यह 5.05 लाख यूनिट थी। 

TVS मोटर कंपनी : 
टीवीएस मोटर ने पिछले साल सितंबर की तुलना में इस साल सितंबर 2022 में 9% की ग्रोथ दर्ज की है। थ्री-व्हीलर को मिलाकर कंपनी ने इस साल 3,61, 729 यूनिट की बिक्री की है, जबकि पिछले सितंबर में यह 3,32,511 थी। वहीं, घरेलू बाजार की बात करें तो बिक्री सितंबर 2021 में 2,44,084 यूनिट से बढ़कर सितंबर 2022 में 2,83,878 यूनिट हो गई। कंपनी की बाइक की बिक्री सितंबर, 2021 में 1,66,046 यूनिट से 2 प्रतिशत बढ़कर सितंबर 2022 में 1,69,322 यूनिट हो गई। स्कूटर की बिक्री सितंबर, 2021 में 1,04,091 यूनिट से बढ़कर सितंबर 2022 में 1,44,356 यूनिट हो गई। 

सुजुकी मोटरसाइकिल : 
हायाबुसा, कटाना, वी-स्ट्रॉम 650 एक्सटी जैसी प्रीमियम बाइक बनाने वाली सुजुकी मोटर्स के टू-व्हीलर की डिमांड में भी बढ़ोतरी हुई है। 2006 के बाद यह 86,750 यूनिट की ब्रिकी के साथ टॉप पर है। सितंबर 2021 में बेची गई 55,608 यूनिट की तुलना में सितंबर, 2022 में घरेलू बाजार में 72,012 यूनिट के साथ इसकी ग्रोथ 27.6 प्रतिशत की है। 

रॉयल एनफील्ड : 
सितंबर 2022 में रॉयल एनफील्ड की बिक्री सितंबर, 2021 (33529 यूनिट) की तुलना में 145 प्रतिशत बढ़कर 82,097 यूनिट हो गई। 82,097 यूनिट में से, 73,646 यूनिट की बिक्री घरेलू बाजार में हुई, जो 170 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ दिखाती है। हंटर 350 का मुकाबला Honda CB350 RS, Yezdi Scrambler जैसे मॉडलों से है। घरेलू स्तर की बात करें तो रॉयल एनफील्ड पिछले महीने की तुलना में अपनी बिक्री में 18.3 प्रतिशत की वृद्धि करने में कामयाब रहा है। 

बजाज ऑटो : 
बजाज ऑटो ने पिछले साल सितंबर में 3,61,036 यूनिट बेची थीं, जबकि सितंबर, 2022 में यह घटकर 3,48,355 यूनिट रही। पिछले महीने से तुलना करें तो इसमें 4% की गिरावट दर्ज की गई है। बजाज ऑटो ने सितंबर 2022 में कुल बिक्री में दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,94,747 यूनिट की बिक्री की, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 4,02,021 वाहनों की बिक्री हुई थी। इतना ही नहीं, बजाज ऑटो के निर्यात में भी गिरावट देखी गई है। कंपनी ने एक साल पहले की अवधि में 2,09,673 यूनिट निर्यात की थी। अब इसमें 33 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 1,40,083 यूनिट है। बजाज के लिए अच्छी खबर ये है कि कमर्शियल वाहनों की बिक्री में ग्रोथ देखी गई है। सितंबर 2021 में 40,985 यूनिट की तुलना में सितंबर 2022 में कमर्शियल वाहनों की बिक्री 46,392 यूनिट रही। 

ये भी देखें : 

OLA Festive Offer:ओला ई-स्कूटर पर अब दिवाली तक पाएं 10 हजार रुपए की छूट, साथ में ये शानदार फीचर्स

टाटा ने लॉन्च की टियागो EV, जानें एक बार चार्ज करने पर कितने किलोमीटर चलेगी ये कार

Share this article
click me!