
Driving Mistakes on Diwali: दिवाली का त्योहार यानी खुशियां, मिठाई और दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलना-जुलना। ऐसे में हम सब अपनी कार लेकर सड़कों पर निकलते हैं। त्योहारी भीड़ और हर तरफ फूटते पटाखों के बीच गाड़ी का थोड़ा बहुत नुकसान या डैमेज होने का डर तो बना ही रहता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि, 'मेरी कार का तो फुल इंश्योरेंस है, कोई टेंशन नहीं।' लेकिन अगर दिवाली की रात गाड़ी चलाते समय या पार्किंग में आपने 3 गलतियां कर दीं, तो आपकी इंश्योरेंस कंपनी क्लेम का एक भी रुपया नहीं देगी। सारा खर्चा आपकी अपनी जेब से जाएगा। आइए जानते हैं कि वो 3 गलतियां कौन सी हैं, जिनसे आपको हर हाल में बचना है...
दिवाली की पार्टियों में अक्सर लोग सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन अगर आपने थोड़ी सी भी ड्रिंक की है और आप खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं, तो ये आपके इंश्योरेंस के लिए सबसे बड़ा रेड सिग्नल है। अगर शराब पीकर गाड़ी चलाते वक्त कोई एक्सीडेंट हो जाता है, तो इंश्योरेंस कंपनी का सर्वेयर सबसे पहले पुलिस रिपोर्ट और मेडिकल चेक करता है। अगर उसमें ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला निकला, तो आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए अगर पार्टी में जाना है, तो कैब बुक कर लें या किसी ऐसे दोस्त को ड्राइविंग सीट दें जिसने ड्रिंक न की हो।
दिवाली पर ज्यादातर लोग कार की डिग्गी में भरकर पटाखे लाते हैं। इंश्योरेंस के नियमों के हिसाब से पटाखे 'ज्वलनशील और विस्फोटक' (Flammable) चीजों में आते हैं। अगर आप कार में क्षमता से ज्यादा पटाखे रखकर ले जा रहे हैं और आपकी किसी लापरवाही जैसे कार के अंदर स्मोकिंग करना या हीटर की वजह से शार्ट सर्किट से आग लग जाती है, तो कंपनी इसे आपकी गलती मानेगी। कमर्शियल या बहुत ज्यादा मात्रा में पटाखे बिना सेफ्टी के ले जाने पर डैमेज होने पर क्लेम पास नहीं होता है। इसलिए पटाखे हमेशा सुरक्षित तरीके से पैक करके लाएं और कार में स्मोकिंग या माचिस/लाइटर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
इसे इंश्योरेंस की भाषा में 'लापरवाही' कहते हैं। मान लीजिए आप किसी के घर गए हैं और गली में धुआंधार पटाखे फूट रहे हैं। आप फिर भी अपनी कार वहीं बीच सड़क पर खड़ी कर देते हैं या कार के शीशे खुले छोड़ देते हैं। ऐसे में अगर कोई रॉकेट या जलता हुआ पटाखा कार के अंदर चला जाए और आग लग जाए, तो सर्वेयर इसे 'आपकी अपनी लापरवाही' (Gross Negligence) मानेगा। अगर ये साबित हो गया कि आपने खुद कार को खतरे वाली जगह जानबूझकर खड़ा किया था, तो क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए कार को हमेशा कवर्ड पार्किंग में या ऐसी जगह खड़ी करें जहां आसपास पटाखे न जलाए जा रहे हों। अगर खुले में खड़ी करनी ही पड़े, तो कार का कवर इस्तेमाल न करें, क्योंकि कार कवर में जल्दी आग पकड़ती है और शीशे पूरी तरह बंद रखें।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और जागरूकता के लिए है। किसी भी तरह के इंश्योरेंस क्लेम, डैमेज कवर या नियमों की सटीक जानकारी के लिए कृपया अपनी बीमा कंपनी की पॉलिसी और नियम व शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।