Hero Vida NEX 3: सिर्फ 2 लोगों के लिए Hero की छोटी कार, डिजाइन देखकर रह जाएंगे हैरान

Bimla Kumari   | CMS
Published : Nov 11, 2026, 01:32 PM IST
Hero Vida NEX 3

सार

Vida Novus Range: हीरो (Hero) के इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड विडा (Vida) ने अपनी नई 2-सीटर माइक्रो इलेक्ट्रिक कार NEX 3 का डिजाइन पेटेंट भारत में फाइल कर दिया है। इसमें ऊपर की तरफ खुलने वाले विंग-स्टाइल डोर और कस्टमाइजेबल इंटीरियर जैसी खूबियां मिलेंगी।

Hero Micro EV: हीरो का इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड विडा (Vida) केवल स्कूटर तक सीमित नहीं है। कंपनी भविष्य के शहरी सफर को आसान बनाने के लिए विडा नोवस रेंज के तहत तीन सॉल्यूशन्स नेक्स 1, नेक्स 2 और नेक्स 3 पर काम कर रही है। इसी दिशा में कंपनी ने अपनी अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार नेक्स 3 (NEX 3) का डिजाइन पेटेंट भारत में फाइल कर दिया है।

हीरो ने इसे पिछले साल मिलान मोटरसाइकिल शो (EICMA) में पहली बार कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश किया था। इससे पहले जून में कंपनी ने नेक्स 2 नाम के सेल्फ-बैलेंसिंग तीन पहियों वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर का पेटेंट फाइल किया था। नेक्स 3 के लीक पेटेंट से स्पष्ट है कि इसके प्रोडक्शन मॉडल के फीचर्स कॉन्सेप्ट मॉडल जैसे ही होंगे।

विंग-स्टाइल डोर और माइक्रो एसयूवी डिजाइन

इस कार की सबसे अनोखी खासियत इसका सिंगल विंग-स्टाइल डोर है, जो बगल के बजाय सीधे ऊपर की तरफ खुलता है। यह दरवाजा इसे स्पोर्टी लुक देता है और तंग पार्किंग स्पेस में खड़ा करना आसान बनाता है। छोटे आकार के बावजूद दरवाजा काफी बड़ा है, जिससे यात्रियों को अंदर बैठने में परेशानी नहीं होगी।

हीरो इस नेक्स 3 को एक माइक्रो एसयूवी कहता है। इसके फ्रंट में बोल्ड वी-शेप ग्रिल दी गई है, जिसके किनारों पर ट्रेपेज़ॉइडल फॉर्मेट में वर्टिकली स्टैक्ड एलईडी लाइट्स लगी हैं। बोनट पर पूरी चौड़ाई वाली एलईडी स्ट्रिप, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स, लो-प्रोफाइल टायर्स और पीछे झुकी हुई रूफलाइन इसे आकर्षक बनाते हैं। पीछे हेक्सागोनल स्टाइल का बूट लिड मौजूद है।

2-सीटर केबिन और कस्टमाइजेबल इंटीरियर

हीरो विडा नेक्स 3 को शहरों में सफर करने के लिए 2-सीटर गाड़ी के रूप में डिजाइन किया गया है। इसका इंटीरियर मिनिमलिस्टिक है, लेकिन केबिन को आकर्षक बनाने के लिए ब्राइट रंगों का इस्तेमाल हुआ है। इसमें हेक्सागोनल आकार का स्टीयरिंग व्हील और डुअल सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट डॉयल्स के साथ साफ-सुथरा डैशबोर्ड मिलता है।

इस वाहन की बड़ी खूबी इसका कस्टमाइजेबल इंटीरियर है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार केबिन में बदलाव करा सकेंगे। कॉम्पैक्ट आकार होने के बावजूद इसमें दो लोगों के लिए आरामदायक सीटें हैं। इसमें ऑटोमैटिक एसी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

बैटरी क्षमता और लॉन्च टाइमलाइन

हीरो ने फिलहाल इस माइक्रो इलेक्ट्रिक कार के इंजन, बैटरी क्षमता और ड्राइविंग रेंज से जुड़े स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। भले ही हीरो विडा ने इस वाहन का डिजाइन पेटेंट भारत में फाइल कर दिया है, लेकिन इसके लॉन्च की कोई समयसीमा अभी तय नहीं की गई है। कंपनी जल्द ही इसके प्रोडक्शन मॉडल की अन्य जानकारियां साझा कर सकती है।

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

Best Sunroof Cars In India: 10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली बेस्ट कारें!
Honda की इस SUV ने मचाया धमाल, Amaze और City को पछाड़ बनी कंपनी की नंबर-1 कार