- Home
- Auto
- Best Lightweight Scooters: हाइट कम है तो टेंशन छोड़ें! ₹90,000 के बजट में देखें 4 बेस्ट ऑप्शन
Best Lightweight Scooters: हाइट कम है तो टेंशन छोड़ें! ₹90,000 के बजट में देखें 4 बेस्ट ऑप्शन
Lightweight Scooters Under 90000: अगर आपकी हाइट कम है या आप हल्के वजन वाला स्कूटर चलाना पसंद करते हैं, तो 90,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले इन 4 बेहतरीन स्कूटर्स पर नजर डालें।

90 हजार से कम में बेस्ट स्कूटर्स
अगर आपकी हाइट कम है और आप ट्रैफिक में आसानी से स्कूटर संभालना चाहते हैं, तो 90,000 रुपये के बजट में 4 बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। टीवीएस जेस्ट 110 (TVS Zest 110), हीरो प्लेजर+ एक्सटेक (Hero Pleasure+ XTEC), यामाहा फसीनो 125 एफआई (Yamaha Fascino 125 Fi), और यामाहा रे जेडआर 125 (Yamaha Ray ZR 125) इस लिस्ट में शामिल हैं। कम सीट हाइट और हल्के वजन की वजह से ट्रैफिक में इन्हें रोकना और पैर जमीन पर रखना काफी आसान होता है। आइए इन 4 स्कूटर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।

टीवीएस स्कूटी जेस्ट 110 (TVS Scooty Zest 110)
कम हाइट वाले राइडर्स और कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए यह स्कूटर एक बेहतरीन चॉइस है। इसकी सीट हाइट सिर्फ 760 एमएम और वजन 103 किलो है। इसमें 109.7 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 45 से 50 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 70,000 रुपये से शुरू होकर 75,000 रुपये तक जाती है।
हीरो प्लेजर+ एक्सटेक (Hero Pleasure+ XTEC)
कॉम्पैक्ट डिजाइन और कम वजन वाला यह स्कूटर डेली इस्तेमाल के लिए एकदम सही है। इसकी सीट हाइट 765 एमएम और वजन 104 से 106 किलो के बीच है। 110.9 सीसी इंजन वाले इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और एसएमएस अलर्ट, और यूएसबी (USB) चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। लगभग 50 किमी प्रति लीटर माइलेज देने वाले इस स्कूटर की कीमत 70,000 रुपये से 85,000 रुपये तक है।
यामाहा फसीनो 125 एफआई (Yamaha Fascino 125 Fi)
जो लोग हल्का 125 सीसी का स्कूटर ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार विकल्प है। इसकी सीट हाइट 780 एमएम है और वजन सिर्फ 98 से 99 किलो के बीच है। इसमें स्मार्ट मोटर जनरेटर टेक्नोलॉजी, 21 लीटर का स्टोरेज और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी खूबियां मिलती हैं। 49 से 55 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने वाले इस स्कूटर की कीमत 78,000 रुपये से 90,000 रुपये के बीच है।
यामाहा रे जेडआर 125 (Yamaha Ray ZR 125)
स्पोर्टी लुक और हल्के वजन वाले स्कूटर की तलाश करने वालों को यामाहा रे जेडआर जरूर पसंद आएगा। इसकी सीट हाइट 785 एमएम और वजन 99 किलो है। 125 सीसी हाइब्रिड इंजन से लैस इस स्कूटर में स्पोर्टी डिजाइन, स्टॉप-स्टार्ट (Stop-start) सिस्टम और शानदार पिक-अप मिलता है। इस स्कूटर की कीमत 78,000 रुपये से 90,000 रुपये तक जाती है।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

