
Honda Elevate Facelift Booking: होंडा एलिवेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अहम अपडेट है। कंपनी ने नई Honda Elevate Facelift की बुकिंग देशभर की डीलरशिप पर शुरू कर दी है। ग्राहक 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर SUV के फेसलिफ्ट मॉडल को बुक कर सकते हैं। जानिए Honda Elevate Facelift की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन। बता दें कि SUV का आधिकारिक डेब्यू 6 अक्टूबर को होगा।
होंडा ने बुकिंग शुरू करने के साथ इसका टीजर भी जारी किया है। इससे साफ हो गया है कि फेसलिफ्ट में केवल छोटे-मोटे बदलाव नहीं होंगे। SUV के फ्रंट में नई ग्रिल देखने को मिलेगी, जबकि LED DRLs को नया और ज्यादा मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स इसका लुक बदलती नजर आएंगी। यानी कंपनी ने बाहरी डिजाइन को ज्यादा फ्रेश बनाने पर फोकस किया है, ताकि मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई एलिवेट सड़क पर आसानी से अलग पहचानी जा सके।
जी हां। Honda ने टीजर में अपडेटेड डैशबोर्ड डिजाइन और एम्बिएंट लाइटिंग की पुष्टि की है। हालांकि, केबिन में कितने बदलाव होंगे और कौन-कौन से नए फीचर्स मिलेंगे, इसका पूरा खुलासा लॉन्च के समय ही होगा।
ये भी पढ़ें- कार खरीदने वालों को तगड़ा झटका! 1 अक्टूबर से ₹20000 तक बढ़ रहे इस धाकड़ ब्रांड की गाड़ियों के दाम
फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ आता है। इस अपडेट के साथ हाइब्रिड या टर्बो-पेट्रोल इंजन आने की उम्मीद फिलहाल नहीं है।
ये भी पढ़ें- Safest Hatchback Cars: सस्ते के चक्कर में न भूलें सेफ्टी, ये 5-स्टार रेटिंग वाली कारें हैं फैमिली के लिए बेस्ट
नई Honda Elevate Facelift की की कीमत का आधिकारिक ऐलान 6 अक्टूबर को होगा। मौजूदा मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.81 लाख रुपये है, जबकि फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत करीब 12 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 21,000 रुपये की बुकिंग अभी करने का मुख्य फायदा यह है कि ग्राहक शुरुआती अलॉटमेंट में अपनी प्राथमिकता सुरक्षित कर सकते हैं। लेकिन कीमत और पूरी जानकारी सामने आने से पहले बुकिंग करने वालों को अंतिम खरीद का फैसला लॉन्च के बाद ही लेना बेहतर होगा।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।