नई कार खरीदने का है प्लान? Kia की इन 9 कारों पर ₹1.70 लाख तक का बंपर डिस्काउंट, देखें ऑफर्स

Published : Nov 11, 2026, 05:34 PM IST

Car Discount: अगर आप इस नवंबर अपने घर नई कार लाने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है। किआ इंडिया (Kia India) अपनी अलग-अलग गाड़ियों पर भारी छूट दे रहा है। आइए जानते हैं कि किस मॉडल पर आपको कितने हजार की बचत हो सकती है।

PREV
19
किया सॉनेट (Kia Sonet)

अगर आप छोटी एसयूवी पसंद करते हैं, तो सॉनेट पर इस नवंबर 50,000 रुपए तक के कुल बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 15,000 रुपए का स्क्रैपेज ऑफर और 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट इंसेंटिव शामिल है। सॉनेट की कीमत 7.45 लाख रुपए से 14.46 लाख रुपए के बीच है।

29
किया सेल्टोस (Kia Seltos)

देश की सबसे लोकप्रिय मिडसाइज एसयूवी में शुमार किया सेल्टोस के सभी वेरिएंट्स पर इस महीने कुल 40,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 20,000 रुपए का लॉयल्टी ऑफर और 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। हालांकि, इस पर कोई फ्लैट कैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। सेल्टोस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.25 लाख रुपए से शुरू होकर 21.82 लाख रुपए तक जाती है।

39
किया कैरेंस क्लेविस (Kia Carens Clavis)

पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कैरेंस क्लेविस (ICE) पर सबसे शानदार ऑफर्स चल रहे हैं। इसके नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपए का लॉयल्टी ऑफर, 20,000 रुपए का स्क्रैपेज और 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट बोनस मिलकर कुल 95,000 रुपए तक की छूट दे रहे हैं। डीजल मॉडल पर 85,000 रुपए तक की छूट है, जबकि सीएनजी सिर्फ स्क्रैपेज बोनस के साथ उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 11.39 लाख रुपए है।

49
किया कैरेंस क्लेविस ईवी (Kia Carens Clavis EV)

इलेक्ट्रिक गाड़ियां पसंद करने वालों के लिए क्लेविस ईवी के सभी ट्रिम्स पर 75,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें एक्सचेंज, लॉयल्टी और स्क्रैपेज बोनस के साथ कॉर्पोरेट छूट शामिल है। इसकी कीमत 18.04 लाख से 25 लाख रुपए है। इसके अलावा किआ इस पर बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) स्कीम भी दे रही है, जिससे शुरुआती कीमत कम हो जाती है और 3.3 रुपए प्रति किलोमीटर बैटरी यूजेज फीस लगती है।

59
पुरानी किया कैरेंस (Kia Carens)

पुराने मॉडल वाली कैरेंस एमपीवी (सिर्फ प्रीमियम ओ ट्रिम) के पेट्रोल और डीजल वर्जन पर 45,000 रुपए तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 10,000 रुपए का एक्सचेंज, 20,000 रुपए का स्क्रैपेज और 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट लाभ शामिल है। इसकी कीमत 11.12 लाख रुपए से शुरू होती है।

69
किया साइरोस (Kia Syros)

किआ की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के पेट्रोल-डीजल वेरिएंट्स पर 55,000 रुपए तक की कुल छूट मिल रही है। इसमें 20,000 का एक्सचेंज, 20,000 का स्क्रैपेज और 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट ऑफर है। खास बात यह है कि साइरोस इस महीने फ्री एक्सटेंडेड वारंटी देने वाला इकलौता मॉडल है। इसकी कीमत 8.42 लाख रुपए से शुरू है।

79
किया साइरोस ईवी (Kia Syros EV)

साइरोस के इलेक्ट्रिक वर्जन पर इस महीने 20,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 13.5 लाख रुपए है। इस पर भी BaaS स्कीम का विकल्प मौजूद है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत घटकर 7.99 लाख रुपए रह जाती है और 3.3 रुपए प्रति किमी बैटरी चार्ज देना होता है।

89
किया सोरेंटो (Kia Sorento)

साल 2026 में लॉन्च हुई किआ की दमदार एसयूवी सोरेंटो पर इस नवंबर पूरे 1 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 50,000 रुपए का बड़ा लॉयल्टी ऑफर, 20,000 रुपए का स्क्रैपेज और 30,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट इंसेंटिव शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपए से शुरू होती है।

99
किया कार्निवल (Kia Carnival)

अगर आप किआ की सबसे लग्जरी और बड़ी गाड़ी खरीदना चाहते हैं, तो फ्लैगशिप कार्निवल (Limousine Plus ट्रिम) पर इस महीने सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर पूरे 1.70 लाख रुपए तक की बचत की जा सकती है। इसमें 1 लाख रुपए का भारी-भरकम एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपए का स्क्रैपेज ऑफर और 50,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट इंसेंटिव शामिल है। इसकी कीमत 59.65 लाख रुपए है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए सभी ऑफर्स और डिस्काउंट शहर के हिसाब से अलग हो सकते हैं और स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी किआ डीलर से संपर्क जरूर करें।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Photos on

Recommended Stories