Best Airbag Cars in India: ₹10 लाख से कम में 6 एयरबैग वाली बेस्ट CARS

Published : Nov 11, 2026, 04:46 PM IST

Best Safety Car Under 10 Lac: कार खरीदते समय लोग कीमत, माइलेज और लुक्स के साथ सेफ्टी फीचर्स भी देखते हैं। एयरबैग, ABS और ESC जरूरी हैं। यही वजह है कि अब बजट कारों में भी 6 एयरबैग मिलते हैं। जानिए 10 लाख से कम में 6 एयरबैग वाली कार कौन-कौन सी हैं।

PREV
18
1. Maruti Suzuki Alto K10

कीमत - ₹3.70 लाख से ₹5.45 लाख तक

कम बजट में कार खरीदने वालों के बीच मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 एक लोकप्रिय विकल्प है। इसमें 6 एयरबैग के साथ ABS और EBD जैसे सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इस कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं। छोटी फैमिली और शहर में रोजाना सफर करने वालों के लिए यह कार उपयोगी हो सकती है।

28
2. Maruti Suzuki WagonR

कीमत - ₹4.99 लाख से ₹7.62 तक

मारुति वैगनआर अपने स्पेस और उपयोगिता के लिए जानी जाती है। इसमें 6 एयरबैग के अलावा ABS, EBD और अन्य सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं। इसका ऊंचा डिजाइन और बड़ा केबिन इसे फैमिली कार के रूप में अच्छा विकल्प बनाते हैं।

38
3. Hyundai Grand i10 Nios

कीमत - ₹5.60 लाख से ₹7.58 लाख तक

हुंडई ग्रैंड i10 निओस उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है, जो बजट में फीचर से भरपूर हैचबैक चाहते हैं। इसमें 6 एयरबैग के साथ ABS, EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

48
4. Tata Tiago

कीमत - ₹4.77 लाख से ₹8.62 लाख तक

टाटा टियागो कम कीमत में मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाली कार के तौर पर जानी जाती है। इसमें 6 एयरबैग के साथ ABS और EBD जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए जाते हैं। शहर में रोजाना इस्तेमाल और छोटी फैमिली के लिए यह कार एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

58
5. Hyundai Exter

कीमत - ₹5.80 लाख से ₹9.57 लाख तक

अगर आप हैचबैक के बजाय छोटी SUV जैसी कार चाहते हैं, तो हुंडई एक्सटर पर विचार कर सकते हैं। इसमें 6 एयरबैग के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल और अन्य सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं।

68
6. Nissan Magnite

कीमत - ₹5.62 लाख से ₹9.79 लाख

निसान मैग्नाइट कम बजट में SUV जैसा लुक और अच्छे फीचर्स चाहने वालों के लिए विकल्प है। इसमें 6 एयरबैग के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

78
कार खरीदते समय सिर्फ एयरबैग नहीं, इन फीचर्स का भी रखें ध्यान

6 एयरबैग कार की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन बेहतर सुरक्षा के लिए दूसरे फीचर्स भी जरूरी हैं। कार खरीदते समय ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर की उपलब्धता भी जांचें। साथ ही, कार की क्रैश टेस्ट रेटिंग और संबंधित वेरिएंट में मिलने वाले सुरक्षा फीचर्स की जानकारी जरूर लें।

88
Disclaimer

उपर बताई गई कीमतें अनुमानित शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें हैं। शहर, मॉडल ईयर और वेरिएंट के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है। 6 एयरबैग की उपलब्धता भी मॉडल ईयर और वेरिएंट के हिसाब से डीलर से जरूर कन्फर्म करें। सिर्फ एयरबैग की संख्या देखकर कार को सबसे सुरक्षित नहीं माना जा सकता।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Photos on

Recommended Stories