जल्द ही लॉन्च होगी Kia Seltos EV, जानें क्या हो सकती है कीमत और फीचर्स

Published : Dec 09, 2020, 04:21 PM ISTUpdated : Dec 09, 2020, 04:59 PM IST
जल्द ही लॉन्च होगी  Kia Seltos EV, जानें क्या हो सकती है कीमत और फीचर्स

सार

किआ मोटर्स (Kia Motors) अगले साल किआ सेल्टॉस (Kia Seltos) का इलेक्ट्रिक वेरियंट Kia Seltos EV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि किआ सेल्टॉस इलेक्ट्रिक कार को एक बार चार्ज करने पर 450 किलोमीटर तक का सफर पूरा किया जा सकता है। 

ऑटो डेस्क। किआ मोटर्स (Kia Motors) अगले साल किआ सेल्टॉस (Kia Seltos) का इलेक्ट्रिक वेरियंट Kia Seltos EV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि किआ सेल्टॉस इलेक्ट्रिक कार को एक बार चार्ज करने पर 450 किलोमीटर तक का सफर पूरा किया जा सकता है। भारत में 2 साल से भी कम समय में साउथ कोरिया (South Korea) की ऑटोमोबाइल कंपनी Kia Motors ने कार मार्केट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। Kia Seltos electric SUV की ग्लोबल लॉन्चिंग अगले साल चीन में होगी। माना जा रहा है कि Kia Motors काफी कम कीमत में किआ सेल्टॉस ईवी को लॉन्च कर सकती है। चीन के जियांग्सू प्रांत स्थित Dongfeng Yueda Kia plant में इस कार का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।

किआ सेल्टॉस से अलग डिजाइन
Kia Seltos EV डिजाइन और स्टाइल के मामले में रेग्युलर किआ सेल्टॉस से अलग होगी। इस कार की झलक देखने के बाद पता चलता है कि इसके फ्रंट में क्लोज्ड अपर और लोअर ग्रिल्स दिए गए हैं। इसके अपर ग्रिल में बॉडी कलर जैसा पैनल है और टॉप में ब्लू स्ट्रिप है। इसके फॉग लैम्प और लोअर रेडिएटर ब्लैक ग्रिल में ब्लू हाईलाइट्स दिए गए हैं। किआ सेल्टॉस के इलेक्ट्रिक वेरियंट में भी रेग्युलर सेल्टॉस जैसे ही LED हेडलैम्प्स और DRL देखने को मिलेंगे।

इंटीरियर और फीचर्स 
Kia Seltos EV के बंपर का डिजाइन अलग किया रेग्युलर से अलग ही है। हालांकि, किआ सेल्टॉस ईवी में भी रेग्युलर सेल्टॉस जैसे ही फीचर्स और इंटीरियर दिए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सेल्टॉस के इलेक्ट्रिक वेरियंट के केबिन में ब्लू हाईलाइट्स देखने को मिलेंगे। ये एक तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पहचान बन गए हैं।

मजबूत बैटरी
Kia Seltos इलेक्ट्रिक में Hyundai Kona EV जैसी 64kWh का बैटरी पैक देखने को मिलेगा। यह 204bhp की पावर जनरेट करता  है। इसमें 56.5kWh का बैटरी पैक देखने को मिलेगा, जो Kia K3 EV कार में है। किआ का दावा है कि इस कार ने न्यू यूरोपियन ड्राइविंग टेस्ट साइकिल (NEDC) में सिंगल चार्ज में 450 किलोमीटर का माइलेज दिया है। 

कितनी हो सकती है कीमत
माना जा रहा है कि किआ मोटर्स सेल्टॉस के इलेक्ट्रिक वेरियंट को 20 लाख रुपए से कम कीमत में भारत में लॉन्च कर सकती है। ऐसे में लोगों के पास टाटा नेक्सन ईवी (TATA Nexon EV), हुंडई कोना (Hyundai Kona) और एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) के साथ ही एक और ऑप्शन सामने आ जाएगा।

PREV

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट