
अपनी विंटेज निसान जोंगा से स्टेडियम पहुंचे
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का गाड़ियों से कितना प्रेम है, ये तो जग ज़ाहीर है। आजकल धोनी अपने घर रांची में हैं। मंगलवार को धोनी अपने साथियों को बधाई देने रांची के JSCA स्टेडियम पहुंचे थे। जहां भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट मैचों की श्रृंखला के सभी मैचों में हरा कर श्रृंखला 3-0 से जीत लिया। स्टेडियम वे हाल ही में करीब 1.5 करोड़ महंगी निसान की मॉडिफाइड विंटेज SUV ज़ोंगा को लेकर पहुंचे थे। स्टेडियम से बाहर आते हरे रंग के निसान ज़ोंगा में बैठे धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
निसान की जोंगा के अलावा और भी गाड़ियां धोनी के पास
निसान ज़ोंगा पेट्रोल इंजन का यह मॉडल खास तौरपर आर्मी के लिए बनाई गई थी। जिसे अब कंपनी बनाना बंद कर चुकी है। धोनी एकाध ऐसे आर्मी मैन हैं जिनके पास यह 1 टन वजन वाली निसान ज़ोंगा है। इस नई ग्रीन निसान ज़ोंगा के अलावा धोनी के पास कई बाइक्स और कारें हैं जिसमें चार पहीए की बात करें तो Ferrari 599 GTO, Hummer H2 और GMC Sierra हैं। टू व्हीलर में Kawasaki Ninja H2, Confederate Hellcat, BSA, Suzuki Hayabusa और एक Norton Vintage जैसी सूपर बाइक्स भी शामिल है।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.