Maruti Suzuki की इस कार ने बनाया रिकॉर्ड, अब तक 8 लाख यूनिट हो चुकी है सेल

Published : Oct 26, 2020, 04:13 PM IST
Maruti Suzuki की इस कार ने  बनाया रिकॉर्ड, अब तक 8 लाख यूनिट हो चुकी है सेल

सार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी (Maruti-Suzuki) की एक कार बेहद पसंद की जा रही है। कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन का भी इसकी सेल पर कोई खास असर नहीं पड़ा। सितंबर 2020 में इस कार की 19.433 यूनिट्स सेल हुई। इसके अलावा भी कंपनी ने सेल में रिकॉर्ड बनाया है।

ऑटो डेस्क। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी (Maruti-Suzuki) की एक कार बेहद पसंद की जा रही है। कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ा। सितंबर 2020 में इस कार की 19.433 यूनिट्स सेल हुई। इसके अलावा भी कंपनी ने सेल में रिकॉर्ड बनाया है। मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) नाम की इस कार की लॉन्चिंग के बाद 8 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है।

कब हुई लॉन्च 
मारुति-सुजुकी ने बलेनो (Baleno) को अक्टूबर 2015 में लॉन्च किया था। भारत में कस्टमर्स ने इस कार को बहुत ज्यादा पसंद किया। शुरू से ही इस कार की सेल काफी होती रही है। इस कार ने अब 8 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कार के फीचर्स काफी अच्छे हैं। यह हैचबैक कार है। 

हर महीने कितनी है सेल
मारुति-सुजुकी (Maruti-Suzuki) की इस कार की बिक्री हर महीने औसतन 15 हजार यूनिट होती है। सितंबर, 2020 में इस कार की 19,433 यूनिट की सेल हुई। पहले से ही यह मारुति-सुजकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में अपनी जगह बनाए हुए है।

एक्सपोर्ट भी होती है यह कार
बलेनो (Baleno) भारत में ही मैन्युफैक्चर की जाती है। भारत में यह सबसे पॉपुलर कार तो बनी ही रही है, इसे विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। इस कार को ऑस्ट्रेलिया, यूरोप के देशों, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका के देशों, मिडल ईस्ट और साउथ अफ्रीका में अच्छी-खासी संख्या में एक्सपोर्ट किया जाता है। 

PREV

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट