Maruti Suzuki Festive Offers: मारुति सुजुकी का दशहरा-दिवाली ऑफर, इन कारों पर 1.36 लाख तक की छूट!

Published : Oct 04, 2026, 03:03 PM IST
Maruti Suzuki Festive Offers: मारुति सुजुकी का दशहरा-दिवाली ऑफर, इन कारों पर 1.36 लाख तक की छूट!

सार

Maruti Suzuki Offers October 2026: त्योहारी सीजन में मारुति सुजुकी ने अपनी नेक्सा कारों पर अक्टूबर 2026 के लिए बंपर डिस्काउंट का ऐलान किया है। ग्रैंड विटारा, फ्रोंक्स और XL6 जैसे मॉडल्स पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इन ऑफर्स में एक्सचेंज, स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं।

Maruti Suzuki Discount: त्योहारी सीजन में मारुति सुजुकी ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने अक्टूबर 2026 में अपनी नेक्सा (Nexa) लाइनअप के कई मॉडल्स पर भारी छूट का ऐलान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) मार्केट में ये ऑफर्स 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो गए हैं। सबसे ज्यादा फायदा ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) पर मिल रहा है, जिसके अलग-अलग वेरिएंट्स पर आप 1.36 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी 1 से 10 अक्टूबर तक नवरात्रि से पहले कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर स्पेशल बुकिंग ऑफर भी दे रही है।

ग्रैंड विटारा पर 1.36 लाख रुपये तक का ऑफर

इस फेस्टिव ऑफर में ग्रैंड विटारा पर मिल रहा डिस्काउंट सबका ध्यान खींच रहा है। इसके सिग्मा पेट्रोल वेरिएंट पर 1.36 लाख रुपये और डेल्टा पेट्रोल वेरिएंट पर 1.26 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं, जेटा और अल्फा वेरिएंट्स पर 1.15 लाख रुपये तक के डिस्काउंट के साथ 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है। ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वर्जन पर भी यही ऑफर्स लागू हैं। अगर आप ग्रैंड विटारा का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट लेते हैं, तो शर्तों के साथ 1.85 लाख रुपये तक की रोड टैक्स छूट और 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा उठा सकते हैं।

CNG और इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर भी डिस्काउंट

ग्रैंड विटारा के CNG वर्जन पर भी बढ़िया ऑफर्स हैं। इसके डेल्टा CNG वेरिएंट पर 1 लाख रुपये और जेटा CNG पर 90,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसी तरह, मारुति सुजुकी अपनी इलेक्ट्रिक SUV eVX पर भी एक अलग तरह का ऑफर दे रही है। इसे खरीदने वाले ग्राहकों को फ्री चार्जर और होम चार्जर इंस्टॉलेशन की सुविधा मिलेगी।

फ्रोंक्स पर 27,100 रुपये तक की छूट

नेक्सा की पॉपुलर कार फ्रोंक्स (Fronx) पर भी त्योहारी ऑफर्स मिल रहे हैं। इसके टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर 27,100 रुपये और 1.2 लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर 22,100 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। वहीं, फ्रोंक्स के CNG वर्जन पर कंपनी 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

XL6, इनविक्टो और जिम्नी पर भी ऑफर

मारुति सुजुकी की प्रीमियम MPV XL6 के पेट्रोल वेरिएंट पर 61,000 रुपये और CNG वर्जन पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इनविक्टो (Invicto) के सभी वेरिएंट्स पर 95,000 रुपये तक का ऑफर है। इसके अलावा, कंपनी ने जिम्नी (Jimny) के सभी वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है।

पूरा पैसा कैश डिस्काउंट नहीं है

ग्राहकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि मारुति सुजुकी ने जो अधिकतम छूट बताई है, वह पूरी तरह से सीधा कैश डिस्काउंट नहीं है। इस रकम में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर्स शामिल हैं। कंपनी की शर्तों के मुताबिक, ग्राहक एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर में से अपने लिए सही विकल्प चुन सकते हैं। जिन ग्राहकों के पास पहले से पुरानी मारुति सुजुकी कार है, वे एक्सचेंज बोनस के साथ अपग्रेड लॉयल्टी बोनस को भी जोड़ सकते हैं। चूंकि ये ऑफर्स दिल्ली-एनसीआर मार्केट के आधार पर हैं, इसलिए दूसरे शहरों में डिस्काउंट और शर्तों में थोड़ा बदलाव हो सकता है। गाड़ी बुक करने से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप पर ऑफर्स की जानकारी जरूर चेक कर लें।

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

Honda Elevate Facelift: ₹21000 में बुकिंग शुरू, नए लुक में आएगी SUV, जानें कीमत और क्या-क्या बदला?
कार खरीदने वालों को तगड़ा झटका! 1 अक्टूबर से ₹20000 तक बढ़ रहे इस धाकड़ ब्रांड की गाड़ियों के दाम