
ऑटो डेस्क, IOCL, Petrol-Diesel Price Today : तेल कंपनियों ने आज (मंगलवार) 9 Nov 2021 को जनता को राहत दी है। कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के मुताबिक, 09 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये जबकि डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
बता दें कि मोदी सरकार पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी। इसके बाद यूपी, बिहार जैसे राज्यों में तत्काल वैट कम कर दिया गया था। वहीं अब पंजाब सहित 12 राज्यों ने VAT कम नहीं किया था। हालांकि जनता और विपक्ष का दवाब बढ़ने पर कुछ राज्यों में भी वैट कम किया गया है। इससे वाहन ईंधन (Fuel Price) की कीमतों में गिरावट आ रही है। देखें देश में सबसे महंगा और सबसे सस्ता पेट्रोल कहां बिक रहा है।
शहर पेट्रोल डीजल
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
पटना 105.92 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
दिल्ली 103.97 86.67
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
लखनऊ 95.28 86.80
मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल का रेट 103.97 रुपये जबकि डीजल का रेट 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये, डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर बिक रहा है। दिवाली के दिन 4 Nov 2021 के दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं।
बीजेपी शासित राज्यों ने घटाया VAT
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद विभिन्न राज्य सरकारों ने वैट कम किया है। त्रिपुरा, गोवा, गुजरात, असम, सिक्किम, बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश औऱ लद्दाख में वैट कम किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे गैर-भाजपा शासित राज्यों ने VAT में अभी कटौती नहीं की है।
ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।
हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिनपे ट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलती हैं।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.