Petrol-Diesel Price 24 Nov2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर मिलेगी राहत ! देखें आज आपके शहर में क्या हैं रेट

Published : Nov 24, 2021, 08:40 AM ISTUpdated : Nov 24, 2021, 08:58 AM IST
Petrol-Diesel Price 24 Nov2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर मिलेगी राहत ! देखें आज आपके शहर में क्या हैं रेट

सार

दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पेट्रोल पंप पर यानी 24 नवंबर 2021 को  पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं। सभी शहरों में तेल के दाम स्थिर हैं, बीते 20 दिनों से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

ऑटो डेस्क, Today Petrol-Diesel Rates: देश में डीजल-पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं।  में लगातार स्थिरता बनी हुई है. भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol Price) और डीजल (Diesel Rate) की कीमतों में आज यानि 24 नवंबर 2021 दिन बुधवार को भी कोई बदलाव नहीं किया है।  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, वहीं इस समय कच्चा तेल 78.64 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर कारोबार कर रहा है, ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 82.35 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर कारोबार कर रहा है। 

जल्द घट  सकती हैं कीमतें
इस बीच ताजा अपडेट है कि देश में ईंधन की कीमतें कम हो सकती हैं। केंद्र सरकार ने इमरजेंसी भंडार (स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व) से 50 लाख बैरल कच्चा तेल रिलीज करने का विचार कर रहा है।  कच्चे तेल की ये रिलीज अमेरिका, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे कच्चे तेल के बड़े उपभोक्ता देशों के साथ मंथन के बाद ही की जाएगी। इससे बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही इसकी कीमतें नीचे आने की संभावना है। 

बता दें कि दिल्ली में इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पंप पर आज (बुधवार) यानी 24 नवंबर को भी पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट
शहर का नाम पेट्रोल    डीजल

दिल्ली     103.97       86.67
मुंबई       109.98        94.14
भोपाल    107.23        90.87
पटना      105.92        91.09
कोलकाता  104.67      89.79
चेन्नई         101.40      91.43
बेंगलुरु      100.58       85.01
रांची           98.52       91.56
नोएडा         95.51       87.01
लखनऊ       95.28      86.80
चंडीगढ़        94.23      80.09
पोर्ट ब्लेयर    82.96       77.13

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।  

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम
यूएस, जापान, भारत और दूसरे देशों की ओर से स्‍ट्रैटिजिक रिजर्व से ऑयल निकालने के फैसले के बाद से इंटरनेशनल मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम में गिरावट देखने को म‍िल रही है। डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड ऑयल एक फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट देखने को म‍िल रही है। मौजूदा समय में 75.78 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत में करीब एक फीसदी की गिरावट है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 78.98 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर कारोबार कर रहा है।

20 दिन से पेट्रोल और डीजल के दाम स्‍थि‍र
वहीं भारत में 20 दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं म‍िला है। उससे पहले केंद्र सरकार ने एक्‍साइज ड्यूटी को कम कर दिया था। पेट्रोल पर 5 रुपए प्रत‍ि लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर एक्‍साइज ड्यूटी कम की थी। राज्‍य सरकारों की ओर से भी वैट कम क‍िया है। उसके बाद भी कई राज्‍यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रत‍ि और डीजल के दाम 95 रुपए प्रत‍ि लीटर से ज्‍यादा बने हुए हैं। जानकारों की मानें तो जब तक ऑयल मार्केटिंग कंपन‍ियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं होंगे, तब तक कोई असर देखने को नहीं म‍िलेगा। 

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
 अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिनपे ट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलती हैं। 

PREV

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट