Skoda Peaq: 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV का डिज़ाइन आया सामने, देखें कैसा है फ्यूचरिस्टिक लुक

Published : Jun 05, 2026, 06:07 PM IST
Skoda Peaq

सार

स्कोडा ऑटो ने अपनी आने वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 'पीक' के डिज़ाइन स्केच जारी कर दिए हैं। यह गाड़ी कंपनी के 'मॉडर्न सॉलिड' डिज़ाइन पर आधारित है, जिसमें T-शेप की हेडलाइट्स और दमदार लुक दिया गया है। यह नई फ्लैगशिप SUV 23 जून, 2026 को ग्लोबली लॉन्च होगी।

स्कोडा ऑटो ने अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 'पीक' (Peaq) के ऑफिशियल डिज़ाइन स्केच जारी कर दिए हैं। यह कंपनी की नई फ्लैगशिप SUV होगी, जिसे 23 जून, 2026 को फ्रांस के मॉन्टियर्स-मॉर्नेक्स में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। जारी किए गए स्केच में गाड़ी की साफ-सुथरी लाइनें, सटीक डिज़ाइन और खास लाइटिंग एलिमेंट्स साफ देखे जा सकते हैं।

गाड़ी के फ्रंट लुक की बात करें तो, स्कोडा पीक में पतली T-शेप वाली हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके साथ ग्लॉस-ब्लैक 'टेक-डेक फेस' है, जो हेडलाइट्स को जोड़ता है और एक फ्रेम जैसा लूप बनाता है। इसका बंपर 'वॉल्केनो' यानी ज्वालामुखी के आकार का है, जो इसे एक अलग और दमदार लुक देता है।

साइड से देखने पर ऊंची शोल्डर लाइन और चौड़े डी-पिलर्स इसके मज़बूत स्टांस को और उभारते हैं। इसका डिज़ाइन काफी बोल्ड रखा गया है। स्केच में यह भी दिखता है कि दरवाज़े के हैंडल बॉडी में ही छिपे हुए हैं, जिन्हें फ्लश डोर हैंडल कहते हैं। गाड़ी का पिछला हिस्सा भी काफी हद तक फ्रंट जैसा ही है, जिसमें T-शेप की टेल-लाइट्स और एक कनेक्टिंग एलिमेंट दिया गया है, जो एक लूप डिज़ाइन बनाता है।

स्कोडा ऑटो के एक्सटीरियर डिज़ाइन हेड, कार्ल न्यूहोल्ड ने बताया, "स्कोडा पीक के डिज़ाइन में हमने अपनी 'मॉडर्न सॉलिड' डिज़ाइन लैंग्वेज को पूरी तरह से अपनाया है। इसमें साफ लाइनें, संतुलित अनुपात और खास एलिमेंट्स का कॉम्बिनेशन है। T-शेप की हेडलाइट्स और टेक-डेक फेस जैसे सिग्नेचर फीचर्स इलेक्ट्रिक गाड़ियों के नए दौर में स्कोडा की पहचान को दिखाते हैं।"

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

दिवाली पर नई कार खरीदने वाले ये 5 गलती न करें, हजारों रुपये की हो सकती है बचत
Royal Enfield One Ride 2026: 60 देशों के 1.5 लाख से ज्यादा बाइकर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड!