बाजार में 100 से अधिक BS6 मॉडल उतारेगी टाटा मोटर्स, ऑटो एक्सपो में भी दिखेंगी 12 सवारी गाड़ियां

Published : Jan 09, 2020, 10:32 PM ISTUpdated : Jan 09, 2020, 10:34 PM IST
बाजार में 100 से अधिक BS6 मॉडल उतारेगी टाटा मोटर्स, ऑटो एक्सपो में भी दिखेंगी 12 सवारी गाड़ियां

सार

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी राजेंद्र पेतकर ने एक बयान में कहा, जनवरी 2020 के बाद हम एक हजार से अधिक संस्करणों के साथ 100 से अधिक अग्रणी मॉडल उतारने वाले हैं।  

नई दिल्ली. टाटा मोटर्स आने वाले समय में भारत स्टेज-छह उत्सर्जन मानक के अनुकूल 100 से अधिक मॉडल और उनके एक हजार से अधिक संस्करण बाजार में उतारने की योजना है। कंपनी अगले महीने से इसकी शुरुआत करेगी। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि वह आगामी ऑटो एक्सपो में 14 व्यावसायिक तथा 12 यात्री वाहन प्रदर्शित करने वाली है। इसके अलावा कंपनी की चार वैश्विक प्रदर्शन की भी योजना है।

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी राजेंद्र पेतकर ने एक बयान में कहा, जनवरी 2020 के बाद हम एक हजार से अधिक संस्करणों के साथ 100 से अधिक अग्रणी मॉडल उतारने वाले हैं।

टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक गुंतर बुत्शेक ने अगले महीने ऑटो एक्सपो को लेकर कंपनी की योजना के बारे में हा कि इसमें कपंनी कनेक्टेड, इलेक्ट्रिक, शेयर्ड और सेफ पर ध्यान देगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 
PREV

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट