Tata Sierra Dark Edition: ₹13.99 लाख में आई ब्लैक SUV, अंदर का लुक देखकर चौंक जाएंगे!

Published : Sep 21, 2026, 11:20 PM IST

Tata Sierra Dark Edition लॉन्च हो गई है। ₹13.99 लाख से शुरू कीमत वाली SUV में ब्लैक एक्सटीरियर, पर्पल-ब्लैक इंटीरियर और 3 इंजन विकल्प मिलते हैं। जानिए फीचर्स और वेरिएंट।

PREV
16
ब्लैक लुक में आई नई Sierra

Tata Sierra अब पहले से ज्यादा डार्क और प्रीमियम अंदाज में नजर आएगी। Tata Motors ने अपनी प्रीमियम मिड-साइज SUV Sierra Dark Edition को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू होकर ₹20.59 लाख तक जाती है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस एडिशन में इंजन या मैकेनिकल सेटअप के बजाय डिजाइन और केबिन को ज्यादा खास बनाने पर फोकस किया है।

पूरी SUV को ब्लैक थीम में तैयार किया गया है, जबकि अंदर ब्लैक के साथ पर्पल ट्रीटमेंट दिया गया है। यानी अगर आपको रेगुलर Sierra का डिजाइन पसंद है, लेकिन उसमें थोड़ा ज्यादा प्रीमियम और अलग लुक चाहते हैं, तो Dark Edition इसी जरूरत को ध्यान में रखकर उतारा गया है।

26
पूरी SUV पर ब्लैक थीम का असर

Tata Sierra Dark Edition को Friesian Black एक्सटीरियर कलर में पेश किया गया है। फ्रंट और रियर बंपर की स्किड प्लेट्स पर Satin Midnight Black फिनिश मिलती है। इसके अलावा SUV में 19-इंच के Jet Piano Black अलॉय व्हील दिए गए हैं, जिनमें डायमंड-कट डिजाइन और टिंटेड ब्लैक फिनिश है।

Tata ने सिर्फ बॉडी कलर तक ही डार्क थीम को सीमित नहीं रखा है। फ्रंट और रियर के Tata लोगो पर Piano Black और Dark Chrome फिनिश मिलती है। ग्रिल पर Sierra बैज और फ्रंट डोर व टेलगेट के Sierra मैस्कॉट को भी डार्क ट्रीटमेंट दिया गया है। फ्रंट फेंडर पर Dark Edition की पहचान के लिए खास बैज मिलता है।

36
अंदर से भी ब्लैक-पर्पल लुक

Sierra Dark के केबिन में Violet Eclipse थीम दी गई है। बेस कलर ब्लैक है, जबकि सीटों, डैशबोर्ड, आर्मरेस्ट और डोर इंसर्ट पर Granite Black आर्ट लेदर का इस्तेमाल किया गया है।

इंटीरियर को अलग पहचान देने के लिए पर्पल स्टिचिंग और पर्पल एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। एयर वेंट्स और फ्रंट डोर पर पर्पल इंसर्ट, फ्रंट कंसोल पर Purple Satin Chrome और स्टीयरिंग के निचले हिस्से पर Piano Black फिनिश दी गई है। डोर हैंडल के अंदर Dark Chrome डिटेलिंग और फ्रंट सीटों के हेडरेस्ट पर Dark ग्राफिक्स भी मिलते हैं।

46
सिर्फ टॉप मॉडल में नहीं मिलेगी Sierra Dark

कंपनी ने Sierra Dark Edition को कई वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इसे Pure L, Pure L(O), Pure+ L, Adventure+ L, Accomplished और Accomplished+ वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। हालांकि Smart+ L वेरिएंट में Dark Edition उपलब्ध नहीं है।

Pure L Dark में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 8-स्पीकर ऑडियो, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वॉयस कमांड, रियर कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ड्राइव मोड, हिल डिसेंट कंट्रोल, TPMS और लेदरेट सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ऊपर के वेरिएंट्स में फीचर लिस्ट और भी लंबी होती जाती है। Pure+ L में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पावर्ड ड्राइवर सीट, बॉस मोड और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। Adventure+ L में 360-डिग्री HD कैमरा, 4Sight विजिबिलिटी, टेरेन मोड और बड़े डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

56
टॉप वेरिएंट में ADAS और ट्रिपल स्क्रीन

Accomplished वेरिएंट में Level 2 ADAS, HypAR HUD और 12-स्पीकर JBL Black Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम दिया गया है। वहीं Accomplished+ वेरिएंट में Horizon View ट्रिपल स्क्रीन, Level 2+ ADAS और एडवांस्ड लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इससे साफ है कि Dark Edition सिर्फ बाहरी रंग बदलने वाला पैकेज नहीं है। हालांकि अलग-अलग वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स अलग हैं और खरीदार को कीमत के साथ फीचर पैकेज का भी ध्यान रखना होगा।

66
इंजन वही, तीन पावरट्रेन का विकल्प

Sierra Dark Edition में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड Sierra वाले ही इंजन विकल्प मिलते हैं। इनमें 1.5-लीटर Revotron पेट्रोल, 1.5-लीटर Kryojet डीजल और 1.5-लीटर Hyperion टर्बो-पेट्रोल शामिल हैं।

गियरबॉक्स की बात करें तो वेरिएंट के अनुसार 6-स्पीड मैनुअल, पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक, डीजल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक और टर्बो-पेट्रोल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है।

कुल मिलाकर Sierra Dark Edition का फोकस परफॉर्मेंस में बदलाव करने के बजाय SUV को ज्यादा डार्क, प्रीमियम और अलग पहचान देने पर है। ₹13.99 लाख की शुरुआती कीमत से शुरू होकर ₹20.59 लाख तक जाने वाली यह रेंज अलग-अलग वेरिएंट और फीचर जरूरत वाले खरीदारों को विकल्प देती है।

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Photos on

Recommended Stories