
नई दिल्ली: हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें अभी भी काफी महंगी हैं, ऐसे में मिडिल क्लास परिवारों के लिए CNG कारें एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी हैं। पेट्रोल के मुकाबले CNG न सिर्फ सस्ती पड़ती है, बल्कि इन कारों का माइलेज भी जबरदस्त होता है। भारत के CNG कार बाजार में मारुति सुजुकी का दबदबा है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो (Maruti Suzuki Celerio): भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कार सेलेरियो ही है। यह एक किलो CNG में 34.43 किलोमीटर का शानदार माइलेज देती है। इसके VXI CNG मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 5.98 लाख रुपये है। जो लोग कम बजट में अच्छे लुक और फीचर्स वाली कार चाहते हैं, उनके लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है।
मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR): वैगनआर को मिडिल क्लास परिवारों की पसंदीदा कार माना जाता है। यह दो CNG वेरिएंट्स में आती है और प्रति किलो CNG पर 34 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसके LXI CNG मॉडल की कीमत 5.89 लाख रुपये और VXI CNG मॉडल की कीमत 6.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10): यह देश की दूसरी सबसे सस्ती CNG कार है। जो लोग पहली बार कार खरीद रहे हैं या एक एंट्री-लेवल हैचबैक चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट है। यह प्रति किलो CNG में 33.85 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसका LXI S-CNG वेरिएंट 4.82 लाख रुपये और VXI S-CNG वेरिएंट 5.32 लाख रुपये में उपलब्ध है।
मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire): सेडान सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली डिजायर अब CNG ऑप्शन में भी मौजूद है। यह कार प्रति किलो CNG पर 33 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसके VXI CNG मॉडल की कीमत 8.03 लाख रुपये है, जबकि ZXI CNG वेरिएंट की कीमत 9.04 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift): प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में स्विफ्ट का राज आज भी कायम है। यह कार प्रति किलो CNG पर 32 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसके VXI CNG मॉडल की कीमत 7.45 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-एंड ZXI CNG मॉडल की कीमत 8.39 लाख रुपये तक जाती है।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।