क्या आपने देखी है Toyota की Avanza 7-सीटर MPV, शानदार फीचर्स और धाकड़ लुक के दीवाने हुए लोग

Toyota की नई अवांजा को कंपनी ने 2NR-VE 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया है। यह 6000rpm पर 106PS की पावर जनरेट करता है। इसका पीक टॉर्क 4200rpm पर 137Nm का है। इसका फ्रंट लुक न्यू स्टायलिंग लुक का है। Sleek headlamps, एंगुलर फॉग लैंप्स और ट्विन स्लैट ग्रिल कार के लुक को बेहद रिच बनाते हैं।  

Asianet News Hindi | Published : Nov 12, 2021 3:18 AM IST / Updated: Nov 12 2021, 09:05 AM IST

ऑटो डेस्क। Toyota की नई MPV पर से पर्दा हटा दिया गया है।  स्पोर्टी वेरियंट Toyota Avanza 7-सीटर MPV को इंडोनेशिया में चल रहे GIIAS 2021 ऑटो शो में लॉन्च किया गया है। नई टोयोटा अवांजा बीते 10 साल से ज्यादा वक्त से मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। नई अवांजा को पुरानी गाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। अवांजा में यात्रियों की सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखा गया है। ये कार सेफ्टी सेंस फीचर के साथ पेश की गई है। इसमें 6 एयरबैग्स दिए गए हैं।

106PS तक की पावर वाले दो इंजन ऑप्शन
Toyota Avanza में  front wheel drive vehicle दिए गए हैं। बता दें कि अभी तक  अवांजा के सभी वेरियंट रियर वील ड्राइव हुआ करते थे। इस MPV दो इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसका पहला इंजन ऑप्शन ड्यूल VVT-i के साथ आता है। वहीं इसमें 1NR-VE 1.3 लीटर naturally aspirated DOHC 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। यह 6000rpm पर 98PS की पावर जेनरेट करता है। कार का पीक टॉर्क 4200rpm पर 121Nm है।

2NR-VE 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन
Toyota की नई अवांजा को कंपनी ने 2NR-VE 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया है। यह 6000rpm पर 106PS की पावर जनरेट करता है। इसका पीक टॉर्क 4200rpm पर 137Nm का है। इस इंजन के साथ आने वाली अवांजा में 5-स्पीड मैनुअल और CVT automatic gearbox का ऑप्शन दिया गया है। 

 स्टायलिंग में दिया गया फ्रंट लुक 
इस MPV  2750mm के वीलबेस के साथ पेश की गई है। कार का फ्रंट लुक देखकर लोग दीवाने हो गए हैं। ये  बिल्कुल नई स्टायलिंग लुक का है।  Sleek headlamps, angular fog lamps and twin slat grille  इस कार के  लुक को बेहद आकर्षक बनाते हैं।  इसमें बॉडी पर की गई शार्प क्रीज रियर लाइटिंग क्लस्टर तक की गई  है। कार को  sporty look देने के लिए बड़े वील आर्क को शेपअप किया गया है।वहीं इस कार की बैक लाइट का डिजाइन स्लिम दिया गया है ।   

सुरक्षा का खास ध्यान
अवांजा में यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है।  टोयोटा ने  इस कार में सेफ्टी सेंस फीचर दिए हैं। यह प्री-कोलिजन वॉर्निंग, प्री-कोलिजन ब्रेकिंग, पेडल का गलत इस्तेमाल और लेन डिपार्चर वॉर्निंग जैसी कई अहम फंक्शनिंग का काम संभालता है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।। इस कार में  6 एयरबैग्स, blind spot monitoring, वीइकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, एबीएस, ईबीडी और brake assist  जैसे फीचर दिए गए हैं।   

मोनोकॉक प्लैटफॉर्म 
Toyota Avanza 7-सीटर MPV में जबरदस्त डिजाइन, शानदार इंटीरियर और मेकैनिक्स का अद्भुत  संगम किया गया है। बता दें कि इसके पुराने मॉडल से येकार बहुत अलग है। नई MPV DNGA चेसिस पर बेस्ड है, जबकि पुरानी अवांजा लैडर फ्रेम चेसिस के साथ मिलती थी। मोनोकॉक प्लैटफॉर्म के साथ नई अवांजा के फ्रंट में कंपनी MacPherson सस्पेंशन और रियर में टॉर्सन बीम दे रही है। 


ये भी पढ़ें-
Petrol-Diesel Price, 11 Nov 2021, क्रूड ऑयल 80 डॉलर के पार, भारत में लगातार राहत बरकरार
भारत में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Celerio, 4.99 लाख रुपए में देगी इतना माइलेज
Shri Ramayana Yatra : अगले शानदार सफर के लिए हो जाएं तैयार, तस्वीरों में देखें कितनी भव्य होगी ये

Share this article
click me!