Travel Hack: ₹500 में पूरा गोवा! पेट्रोल की टेंशन छोड़ रेंट पर लें ये स्मार्ट Electric Scooters

Published : May 14, 2026, 08:54 PM IST
Goa Electric Scooter Rental

सार

Goa Electric Scooter Rental: गोवा में अब ट्रैवल करना काफी सस्ता और आसान हो गया है। सिर्फ ₹500 से शुरू होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंटल प्लान से आप पूरा गोवा बिना टैक्सी और पेट्रोल की टेंशन के आराम से घूम सकते हैं। जानिए बुकिंग का तरीका और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए... 

Goa Budget Trip: गोवा घूमने का प्लान है, लेकिन सबसे बड़ी टेंशन वहां घूमने के लिए टैक्सी का खर्च है, तो अब टाइम बदल गया है। अब आप इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) रेंट पर लेकर पूरा ट्रिप आराम से कवर कर सकते हैं, वो भी बहुत कम खर्च में। इसमें आपका पैसा भी कम लगता है और घूमना भी काफी आसान हो जाता है। आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर का खर्च कितना आता है और आप कैसे अपनी गोवा ट्रिप को सुपर सस्ता और कूल बना सकते हैं...

पेट्रोल की छुट्टी और भारी बचत का नया तरीका

गोवा में जाकर अगर आप पेट्रोल बाइक रेंट पर लेते हैं, तो उसका खर्च अक्सर बजट बिगाड़ देता है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) रेंट पर लेने के फायदे हो सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ₹500 के डेली रेंट में आपको 100 किमी तक का सफर बिल्कुल मुफ्त मिलता है। यानी आपको न लाइन में लगना है, न ही पेट्रोल के लिए एक्स्ट्रा पैसे देने हैं। साथ ही अगर आप पहले 50 ग्राहकों में शामिल होते हैं, तो आपको 20% का सीधा डिस्काउंट भी मिल सकता है।

इलेक्ट्रिक बाइक का कितना किराया लगता है?

यहां आपको अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग प्लांस मिलते हैं। अगर आप सिर्फ एक दिन के लिए स्कूटर चाहते हैं, तो डेली प्लान मात्र ₹500 से शुरू होता है। वहीं अगर आप हफ्ते भर के लिए गोवा आए हैं, तो ₹2500 का वीकली प्लान ले सकते हैं जिसमें 750 किलोमीटर फ्री मिलते हैं। लंबी ट्रिप या काम के सिलसिले में रहने वालों के लिए ₹6,000 का मंथली प्लान सबसे बेस्ट हो सकता है, जो 2000 किलोमीटर की फ्री राइडिंग देता है। इन सभी प्लांस में फ्री लिमिट खत्म होने के बाद आपको सिर्फ ₹2 से ₹3 प्रति किलोमीटर का मामूली चार्ज देना होता है।

कौन-कौन से स्कूटर्स ऑप्शन में हैं?

BattRE: अगर आप नॉर्थ से साउथ गोवा घूमना चाहते हैं, तो यह बेस्ट है। एक बार चार्ज करने पर 120 किमी चलता है और चार्ज होने में सिर्फ 2.5 घंटे लेता है।

Hero NYX: अगर आपके पास भारी बैग्स हैं, तो यह स्कूटर 160 किलो तक का वजन उठा सकता है। इसकी रेंज 110 किमी है।

JMT1000HS: लोकल मार्केट और पास के बीचेस पर जाने के लिए यह 90 किमी रेंज वाला स्टाइलिश स्कूटर परफेक्ट है।

बुकिंग का तरीका क्या है?

  • सभी फॉर्म सही और पूरी जानकारी से भरें।
  • डॉक्यूमेंट साफ और वैलिड होने चाहिए।
  • सेल्फी में पूरा चेहरा दिखना चाहिए।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 24 घंटे तक लग सकते हैं।
  • स्कूटर सिर्फ तय जगह (Dock Location) से मिलेगा।

राइड करते समय ये नियम जरूरी हैं

  • हमेशा ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें।
  • हेलमेट पहनना जरूरी है।
  • ट्रैफिक नियम फॉलो करें।
  • स्कूटर सिर्फ पार्किंग जोन में पार्क करें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी देना और यूज़र्स को ट्रैवल ऑप्शंस के बारे में अवगत कराना है। यहां दी गई सभी जानकारी और डिटेल्स बुकिंग वेबसाइट primeride.in से ली गई हैं। यहां बताए गए Electric Scooter rental plans, कीमतें, डिस्काउंट ऑफर्स, किलोमीटर लिमिट और अन्य सुविधाएं समय-समय पर कंपनी की पॉलिसी, अलग-अलग बुकिंग साइट्स या ऑफर्स के अनुसार बदल सकती हैं। इसलिए किसी भी बुकिंग या भुगतान से पहले संबंधित ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी शर्तें, नियम और अपडेटेड जानकारी को ध्यान से जरूर जांच लें।

 

PREV

नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।

Read more Articles on

Recommended Stories

Car Loot: पेट्रोल-डीजल की टेंशन छोड़िए, Kia दे रही है ₹2.70 लाख का डिस्काउंट और 5 साल की फ्री वारंटी
Big Savings: ₹4/KM में ऑफिस Ride! इन 4 Carpool Apps से पेट्रोल-डीजल का खर्च होगा आधा