फ्रंट - मौजूदा मॉडल की तुलना में नई फेसलिफ्ट कार का फ्रंट हिस्सा अधिक आधुनिक बना दिया गया है। इसमें पतली फ्रंट लाइट्स, बंपर के दोनों तरफ नीचे की ओर हेडलैंप्स, एक नया डिजाइन किया गया फ्रंट बंपर और ब्लैक गार्निश के हिस्से को कम किया गया है। इसके अलावा, बोनट डिजाइन भी बदल दिया गया है, जिससे इसे पुराने मॉडल की तुलना में एक संपूर्ण एसयूवी (SUV) का लुक मिलता है।
साइड डिजाइन - साइड डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन वियतनाम में आई स्पाई तस्वीरों के मुताबिक इसमें नए 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जाने की उम्मीद है।
रियर - रियर में नई एलईडी (LED) टेल लाइट्स दी गई हैं जो मोटी हैं। इन्हें बीच में एक लाइट बार से जोड़ा जाएगा, और इसके सेंटर में विनफ़ास्ट कंपनी का लोगो देखने को मिल सकता है।
डाइमेंशन - कार के डाइमेंशन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौजूदा मॉडल की लंबाई 3,967 मिमी, चौड़ाई 1,723 मिमी, ऊंचाई 1,580 मिमी और व्हीलबेस 2,514 मिमी है।