Honda Avancier: टोयोटा फॉर्च्यूनर को सीधी टक्कर देने के लिए होंडा ग्लोबल मार्केट में अपनी नई 7-सीटर एसयूवी 'होंडा अवानसियर' (Honda Avancier) लॉन्च करने जा रही है। इसका ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर को होगा।
Honda Avancier: फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आ रही नई एसयूवी
भारत और दुनियाभर में फुल-साइज़ एसयूवी (Full-size SUV) कारों की हमेशा से भारी डिमांड रही है। इस सेगमेंट में टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) का अलग ही जलवा है, लेकिन अब होंडा (Honda) अपना दबदबा बनाने के लिए 7-सीटर एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है।
इस नई एसयूवी का नाम होंडा अवेंशियर (Honda Avancier) रखा गया है, जो 1 दिसंबर को ग्लोबली लॉन्च होगी। मजे की बात यह है कि उसी दिन नई जनरेशन की टोयोटा फॉर्च्यूनर भी लॉन्च होने वाली है, जिससे दोनों कंपनियों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।
25
CR-V से भी ज्यादा प्रीमियम
होंडा की सीआर-वी (CR-V) एसयूवी इंटरनेशनल मार्केट में पहले से ही बिक रही है। लेकिन नई अवेंशियर सीआर-वी पर आधारित नहीं होगी, बल्कि यह उससे भी ऊपर के प्रीमियम सेगमेंट में आएगी। उम्मीद है कि इस कार की लंबाई करीब 4,960 मिमी, चौड़ाई 1,950 मिमी और ऊंचाई 1,690 मिमी होगी। करीब 5 मीटर लंबी इस कार में तीन पंक्तियों वाली 7-सीटर की जगह दी गई है।
35
मॉडर्न और शानदार एक्सटीरियर डिजाइन
होंडा की टीजर तस्वीरों से पता चलता है कि इसका लुक पारंपरिक बॉक्सी एसयूवी से काफी अलग और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में पतले एलईडी डीआरएल (DRLs) और बम्पर के नीचे लगे मुख्य हेडलाइट्स के साथ स्प्लिट-हेडलाइट (Split-headlight) डिजाइन दिया गया है। इसका लंबा लुक, पीछे की तरफ हल्का झुका हुआ शीशा और दोनों टेल लाइट्स को जोड़ने वाला फुल-विड्थ एलईडी लाइट बार (Connected LED Light Bar) इसे खास बनाता है।
इस एसयूवी में नई जनरेशन की हाइब्रिड (Hybrid) तकनीक देखने को मिल सकती है। इसमें 2.0-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर जुड़ी होगी, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज देगी। साथ ही इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) की सुविधा भी मिलने की संभावना है।
हालांकि कार के इंटीरियर की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन सीआर-वी से ऊपर के सेगमेंट में आने के कारण इसमें प्रीमियम केबिन मिलेगा। 7-सीटर के अलावा इसमें दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटों के साथ 6-सीटर (6-seater) का विकल्प भी हो सकता है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी-तीसरी पंक्ति में अच्छी स्पेस जैसी सुविधाएं इसमें दी जाएंगी।
55
इंटरनेशनल मार्केट और भारत में लॉन्च की उम्मीद
थाईलैंड में बनने वाली यह नई अवेंशियर राइट-हैंड ड्राइव (Right-Hand Drive) वाले देशों, जैसे ऑस्ट्रेलिया को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इसके जापान में भी लॉन्च होने की पूरी संभावना है। हालांकि कंपनी ने भारत में इसे लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अगर यह भारत आती है, तो यह होंडा की फ्लैगशिप एसयूवी होगी। खासकर उन ग्राहकों के लिए यह फॉर्च्यूनर का बेहतरीन विकल्प साबित होगी, जो डीजल इंजन के बजाय पावरफुल हाइब्रिड एसयूवी चाहते हैं।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।