Akshara Singh और खेसारी लाल यादव की मस्ती देखकर दर्शकों का छूटा पसीना, 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज

अक्षरा सिंह ( Akshara Singh ) और खेसारी लाल का भोजपुरी गाना 'चला चदरा में अदरा' लगातार सोशल मीडिया सनसनी बना हुआ है। ये गाना भोजपुरी फिल्म लाडला का है। इसगाने के व्यूज 1 करोड़ को पार कर गए हैं।   

Rupesh Sahu | Published : Apr 16, 2022 6:25 PM IST / Updated: Apr 16 2022, 11:59 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क : भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव  ( Khesari Lal Yadav, Akshra Singh) जब साथ आते हैं तो कोई ना कोई धमाल मचा देते हैं। इस बार दोनों साथ लेकर आए हैं गाना 'चला चदरा में अदरा',इस गाने में तो दोनों ने जबरदस्त कैमेस्ट्री दिखाई है। भोजपुरी गाने में अक्षरा सिंह और खेसारी लालकी अदाएं देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। 

10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का भोजपुरी गाना 'चला चदरा में अदरा' लगातार सोशल मीडिया सनसनी बना हुआ है। ये गाना भोजपुरी फिल्म लाडला का है। हालांकि फिल्म पुरानी है लेकिन गाना सुपरहिट है। ये अभी भी यूट्यूब के तहखाने से निकलकर वायरल हो रहा है। दरअसल खेसारी और अक्षरा ने मिलकर गाने को इतना रंगीन बना दिया है कि दर्शकों की इसपर से नजर ही नहीं हट रही है। इस भोजपुरी गाने को अबतक 10,094,317 views मिल चुके हैं। भोजपुरी गाने को 20 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

Latest Videos

नौटंकी में जमकर बजी सीटियां
लाडला फिल्म के इस गाने को नौटंकी के रुप में फिल्मांकन किया गया है। जिसमें हजारों दर्शकों के सामने अक्षरा सिंह ठुमके लगा रही हैं। वहीं खेसारी भी उनकी धुन पर नाच रहे हैं। दोनों की लपक-झपक देखकर दर्शक भी उतावले हुए जा रहे हैं। दोनों के डांस मूव्स देखकर नौटंकी देखने आए दर्शक जमकर सीटी बजा रहे हैं।

खेसारी के साथ इंदु सोनाली ने मिलाई ताल
खेसारी  और अक्षरा सिंह का गाना 'चला चदरा में अदरा' का वीडियो Bhojpuri Cinema King यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में आवाजें खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली की हैं। गाने को  प्यारे लाल यादव ने लिखा है। इसका संगीत अविनाश झा धंधरू ने दिया है। 

फिल्म की स्टारकास्ट

Song गाना : Chala Chadra Mein Adra Manai Lihal Jao
Movie फिल्म  : Laadla
Singer गायक : Khesari Lal Yadav, Indu Sonali
Lyrics बोल : Pyare Lal Yadav
Music संगीत : Avinash Jha Ghunghroo
Star Cast कलाकार : Khesari Lal Yadav, Akshra Singh, Neha Shree, Ranjeet Singh, 
Director निर्देशक : Premanshu Singh
Producer निर्माता : Nilabh Tiwari, Ranjeet Singh
ये भी पढ़ें-
आलिया और रणबीर कपूर ने दी वेडिंग पार्टी, वेस्टर्न ड्रेस में नीतू कपूर सब पर पड़ी भारी, देखें रिसेप्शन की फोटोज
आलिया भट्ट के लहंगे में हुई सोने-चांदी की कढ़ाई, 3000 घंटे में बने इस ड्रेस में एक्ट्रेस की कई छुपी हैं यादें

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma