भोजपुरी स्टार पवन सिंह को अंजली राघव के आरोपों के बाद हरियाणा महिला आयोग ने नोटिस भेजा है। मामला 2025 के लखनऊ इवेंट से जुड़ा है। 2 अप्रैल को फरीदाबाद में सुनवाई होगी, जहां दोनों पक्ष अपने बयान देंगे।

Pawan Singh-Anjali Raghav Controversy: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह को हरियाणा राज्य महिला आयोग (HSCW) ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनकी को-स्टार अंजलि राघव द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद भेजा गया है। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को तलब किया है।

Lucknow Event Controversy: क्या है पूरा मामला?

यह मामला 2025 में लखनऊ में हुए एक प्रमोशनल इवेंट से जुड़ा है। यह इवेंट पवन सिंह के गाने 'सैंया सेवा करे' के प्रमोशन के लिए आयोजित किया गया था। अंजली राघव का आरोप है कि इस इवेंट के दौरान स्टेज पर पवन सिंह ने उन्हें बिना सहमति के गलत तरीके से छुआ, खासकर उनकी कमर पर हाथ रखा।

प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप

अंजली ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि इस घटना का वीडियो बाद में जानबूझकर वायरल किया गया। उनका आरोप है कि पवन सिंह के साथियों ने वीडियो फैलाया, जिससे उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस मामले में एक्शन लेते हुए पवन सिंह और अंजली राघव दोनों को नोटिस जारी किया। दोनों को सार्वजनिक सुनवाई में शामिल होने का निर्देश दिया है। यह सुनवाई 2 अप्रैल को फरीदाबाद में होगी, जहां दोनों पक्ष अपने बयान दर्ज कराएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Anjali Raghav Reaction: इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान

जब इस इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो अंजली राघव ने इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह “परेशान” हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।

Pawan Singh Statement: माफी और सफाई

पवन सिंह ने इस विवाद पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था और इस घटना के बारे में जानकर उन्हें बहुत बुरा लगा। उन्होंने अंजली से माफी मांगते हुए कहा, वह कभी उनका अनादर नहीं करना चाहते थे। अगर उनके व्यवहार से अंजली को ठेस पहुंची है, तो वह इसके लिए क्षमा चाहते हैं।