नाना पाटेकर ने मौत से करीब 3 घंटे पहले दोस्त को तबीयत खराब होने का मैसेज किया था। अस्पताल में 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की गई।

Nana Patekar Death: जाने-माने अभिनेता और फिल्ममेकर नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 75 साल के थे। उनकी मौत से करीब 3 घंटे पहले उन्होंने अपने दोस्त को मैसेज कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। ये बात गोवा के मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने दी।

रात 2:30 बजे दोस्त को किया मैसेज

डॉ. शेखर सालकर ने ANI को बताया, नाना पाटेकर ने रात करीब 2:30 बजे अपने दोस्त को मैसेज किया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। देर रात होने के कारण दोस्त उस समय मैसेज नहीं देख पाए। इसके बाद नाना ने उन्हें फोन किया। फोन मिलने पर दोस्त सुबह करीब 4 बजे उनके घर पहुंचे। उस समय नाना को काफी पसीना आ रहा था और वह होश खो रहे थे।

केयरटेकर एंबुलेंस लेकर पहुंचा अस्पताल

नाना पाटेकर की गंभीर हालत को देखते हुए उनके केयरटेकर को पास के मणिपाल अस्पताल भेजा गया। केयरटेकर अस्पताल से एंबुलेंस लेकर उनके घर पहुंचा और नाना को अस्पताल ले जाया गया। डॉ. सालकर ने बताया कि नाना को सुबह करीब 4:20 से 4:30 बजे अस्पताल लाया गया था। इमरजेंसी टीम ने पहुंचते ही उनका इलाज शुरू कर दिया।

45 मिनट से एक घंटे तक चला बचाने का प्रयास

अस्पताल पहुंचने तक नाना पाटेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। इसके बाद डॉक्टरों ने कार्डियक मसाज यानी चेस्ट कम्प्रेशन शुरू किया। डॉ. सालकर के अनुसार, करीब 45 मिनट से एक घंटे तक उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। आखिरकार सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

क्या होती है कार्डियक मसाज?

कार्डियक मसाज को आमतौर पर चेस्ट कम्प्रेशन कहा जाता है। यह एक इमरजेंसी तकनीक है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब दिल धड़कना बंद कर देता है। इसमें छाती पर दबाव देकर शरीर में रक्त का प्रवाह बनाए रखने की कोशिश की जाती है।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। दमदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति है।