Nana Patekar Old Interview: नाना पाटेकर के निधन के बाद 2023 का पुराना इंटरव्यू वायरल है। उन्होंने मौत के बाद मां से मिलने की बात कही थी। जानें उनकी यादगार फिल्मों के बारे में।
Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर का निधन हो गया। 75 साल के नाना ने गुरुवार तड़के कार्डियक अरेस्ट के बाद दुनिया को अलविदा कहा। उनका अंतिम संस्कार पुणे के फॉर्महाउस में किया जाएगा। उनकी मौत के बाद 2023 का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने जिंदगी और मौत को लेकर अपना स्पष्ट नजरिया बताया था।
मृत्यु के बाद मां से मिलने जाऊंगा
- नाना पाटेकर ने उस बातचीत में अपनी मां और परिवार को लेकर भी इमोशनल बात कही थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें आज भी लगता है कि उनकी मां उनके साथ हैं।
- उनके लिए मृत्यु का मतलब दुनिया का अंत नहीं, बल्कि अपने उन लोगों से दोबारा मिलने जैसा था जो उनसे पहले जा चुके हैं।
- नाना पाटेकर ने कहा था, 'आज भी मुझे लगता है कि मेरी मां अभी जिंदा है। मृत्यु का मतलब है कि यहां से निकलने के बाद मैं उनसे मिलने जाऊंगा।
- हम 7 भाई बहन थे। वो 6 गुजर गए और मैं अकेला रह गया। इसलिए मुझे लगता है कि मां, बाप, भाई, बहन कोई नहीं रहा तो मैं इस दुनिया का नहीं रहा।
- मेरे तो सभी वहीं हैं तो मैं हमेशा वहीं सोचता हूं।' नाना पाटेकर की यह बात उनके निधन के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
- उनके चाहने वाले उनके इस पुराने इंटरव्यू को शेयर कर रहे हैं और जिंदगी-मौत को लेकर उनके नजरिए को याद कर रहे हैं।
ये भी देखें : Nana Patekar Last Wish: क्या थी नाना पाटेकर की आखिरी ख्वाहिश? 3 साल पहले ही किया था खुलासा
'प्रहार' से डायरेक्शन की दुनिया में उतरे थे नाना पाटेकर
- नाना पाटेकर सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया था। साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रहार: द फाइनल अटैक' से उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था।
- इस फिल्म की खास बात यह थी कि नाना पाटेकर ने इसमें अभिनेता के साथ-साथ लेखक और निर्देशक की जिम्मेदारी भी निभाई थी। फिल्म में उन्होंने भारतीय सेना के एक बेहद प्रशिक्षित अधिकारी मेजर चौहान का किरदार निभाया था।
- फिल्म में मेजर चौहान युद्ध के मैदान में देश की सेवा करने वाले एक अधिकारी के रूप में दिखाई देते हैं। बाद में वह देश में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला करते हैं।
- इससे पहले नाना पाटेकर की फिल्म 'परिंदा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया और उन्हें इसके लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा वह 'अब तक छप्पन' में एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के किरदार में भी नजर आए थे। यह भूमिका भी उनके यादगार किरदारों में शामिल रही।
ओटीटी पर भी नजर आए नाना पाटेकर
फिल्मों के अलावा नाना पाटेकर ने ओटीटी पर भी काम किया। इस साल उनकी एक वेब सीरीज 'संकल्प' भी आई थी। लंबे फिल्मी करियर के बावजूद नाना पाटेकर अलग-अलग माध्यमों में काम करते रहे और दर्शकों से जुड़े रहे। नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके पुराने इंटरव्यू और फिल्मों के किरदार एक बार फिर चर्चा में हैं। खासकर मौत और मां को लेकर 2023 में कही गई उनकी बातें लोगों को भावुक कर रही हैं।


