- Home
- Entertainment
- नाना पाटेकर का आखिरी सफर: फार्महाउस पहुंचा पार्थिव शरीर, कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर का आखिरी सफर: फार्महाउस पहुंचा पार्थिव शरीर, कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 8 अक्टूबर की सुबह उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्महाउस में शाम 7 बजे किया जाएगा।

पुणे के ‘नानाची वाड़ी’ पहुंचा पार्थिव शरीर
नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर उनके पुणे स्थित फार्महाउस ‘नानाची वाड़ी’ लाया गया है। यहीं उनके अंतिम दर्शन के लिए परिवार और करीबी लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। फार्महाउस पर माहौल बेहद गमगीन है। नाना को आखिरी बार देखने पहुंचे लोगों की आंखें नम हैं।

पुणे के इसी फॉर्महाउस से था नाना को लगाव
जिस फार्महाउस से नाना पाटेकर का खास जुड़ाव रहा, अब वही जगह उनके अंतिम सफर की गवाह बन रही है। यहां परिवार के लोग और उनके करीबी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जुट रहे हैं।
पिता के अंतिम सफर में साथ नजर आए बेटे मल्हार
- नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर के पास उनके बेटे मल्हार पाटेकर भी नजर आए। पिता के अंतिम सफर के इस बेहद मुश्किल वक्त में मल्हार लगातार परिवार के साथ खड़े नजर आए।
- मल्हार इस भावुक समय में परिवार के साथ सभी जरूरी तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। नाना के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय है।
‘नानाची वाड़ी’ में जुट रहे परिवार और करीबी
नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद उनके परिवार और करीबी लोगों का पुणे स्थित फार्महाउस पहुंचना जारी है। नाना को जानने वाले और उनके करीबी लोग उन्हें आखिरी बार देखने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
फार्महाउस के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
- फार्महाउस के आसपास सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। इसके साथ ही अंतिम संस्कार की तैयारियां भी की जा रही हैं। पूरे इलाके में शोक और खामोशी का माहौल है।
- नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए परिवार और करीबी लोग एक-एक कर फार्महाउस पहुंच रहे हैं। सामने आई तस्वीरों ने हर किसी को भावुक कर दिया है। लोगों के चेहरों पर अपने चहेते कलाकार को खोने का दर्द साफ नजर आ रहा है।
नाना को आखिरी बार देखने उमड़े करीबी
- नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिन्हें दर्शक कभी नहीं भूल पाएंगे। उनके अभिनय और बेबाक अंदाज ने उन्हें सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई।
- अब उनके जीवन का आखिरी सफर उसी ‘नानाची वाड़ी’से पूरा होने जा रहा है, जिसे नाना अपने बेहद करीब रखते थे। आज उनका यह फार्महाउस उनकी आखिरी यादों और अंतिम विदाई का गवाह बना हुआ है।
गोवा के GMC से पुणे लाया गया पार्थिव शरीर
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गोवा के GMCसे निकाला गया। वहां से पार्थिव शरीर को मनहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ले जाया गया। इसके बाद इसे पुणे लाया गया और फिर नाना पाटेकर के फार्महाउस ‘नानाची वाड़ी’पहुंचाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार होना है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
