अक्षरा सिंह ने दिखाई बेडरूम की झलक, उड़ते बालों में बेहद खूबसूरत लगी एक्ट्रेस

Published : Jul 01, 2021, 07:37 PM IST
अक्षरा सिंह ने दिखाई बेडरूम की झलक, उड़ते बालों में बेहद खूबसूरत लगी एक्ट्रेस

सार

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अक्षरा अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में अक्षरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेडरूम में नजर आ रही हैं। 

मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अक्षरा अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में अक्षरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेडरूम में नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा सोकर उठती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उड़ते हुए बालों में अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

 

इसके साथ ही इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'तू तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा' गाना सुनाई दे रहा है। अक्षरा के इस वीडियो को देख उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई हार्ट वाला इमोजी बना रहा है तो किसी ने फायर का इमोजी बनाकर कमेंट किया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह के 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अक्षरा सिंह का एक गाना 'वीडियो बनाके ब्लैकमेल करेगी' हाल ही में रिलीज हुआ है। ये गाना अक्षरा की फिल्म लव मैरिज का है।

 

अक्षरा ने अब तक सत्यमेव जयते, हमार देवदास, बलमा बिहारवाला, रामपुर का लक्ष्मण, एक बिहारी सौ पे भारी, सौगंध गंगा मैया की, बिगुल, प्रतिघात, बेताब, ठोक देब, धरती के लाल, दिलेर, निरहुआ रिक्शावाला 2, मैं हूं हीरो नंबर वन, जानम 2, दिलवाला, ज्वाला जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो टीवी सीरियल 'काला टीका', पोरस और सर्विस वाली बहू में भी नजर आ चुकी हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने प्रेम सिंह से की "सीक्रेट वेडिंग"? तस्वीरों का सच
Monalisa ने रेड फ्रॉक सूट में दिखाई अदाएं, फैंस- कहां चली लाल परी