भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुई FIR, जाना पड़ सकता है जेल

Published : Jun 11, 2021, 03:45 PM IST
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुई FIR, जाना पड़ सकता है जेल

सार

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर खेसारी कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, उनके ऊपर असभ्य गाना बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके तहत उनको कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

मुंबई. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे अक्सर कुछ ऐसा कर जाते हैं कि उनका नाम विवादों में आ जाता है। कई बार तो वे जेल जाते-जाते भी बचे हैं। एक बार फिर खेसारी कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, उनके ऊपर असभ्य गाना बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके तहत उनको कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। खेसारी पर आरोप है कि वो भारतीय महिलाओं का अपमान करते हैं। साथ ही उनके गाने के बोल असभ्य और अश्लील होते हैं। उन पर सनातन सेना फाउंडेशन के सुरजीत सिंह ने मुंबई में मामला दर्ज कराया है।


सुरजीत सिंह ने मुंबई पुलिस स्टेशन में खेसारी के गाने की लाइनों को पेश करते हुए कहा है कि वे इन अश्लील शब्दों का इस्तेमाल सिर्फ पैसे कमाने के लिए कर रहे हैं। साथ ही इससे भारतीय महिलाओं का अपमान भी हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुरजीत ने मुंबई पुलिस के सामने खेसारी के खिलाफ कुछ सुबूत भी पेश किए हैं। 


पहली बार दर्ज नहीं हुआ केस
यह पहली बार नहीं है जब खेसारी पर उनके गानों की अश्लीलता को लेकर केस हुआ हो बल्कि इससे पहले भी वे कानूनी पचड़ों में फंस चुके हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वे लाइव आकर कह रहे थे कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

30 लाख में बनी भोजपुरी फिल्म ने कमाए 54 करोड़, पर मनोज तिवारी को इस बात का आज भी अफ़सोस!
High Slit Thigh ड्रेस में अक्षरा सिंह का जलवा, बेडरूम से दिए दनादन पोज