
मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अक्षरा अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में अक्षरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेडरूम में नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा सोकर उठती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उड़ते हुए बालों में अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इसके साथ ही इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'तू तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा' गाना सुनाई दे रहा है। अक्षरा के इस वीडियो को देख उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई हार्ट वाला इमोजी बना रहा है तो किसी ने फायर का इमोजी बनाकर कमेंट किया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह के 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अक्षरा सिंह का एक गाना 'वीडियो बनाके ब्लैकमेल करेगी' हाल ही में रिलीज हुआ है। ये गाना अक्षरा की फिल्म लव मैरिज का है।
अक्षरा ने अब तक सत्यमेव जयते, हमार देवदास, बलमा बिहारवाला, रामपुर का लक्ष्मण, एक बिहारी सौ पे भारी, सौगंध गंगा मैया की, बिगुल, प्रतिघात, बेताब, ठोक देब, धरती के लाल, दिलेर, निरहुआ रिक्शावाला 2, मैं हूं हीरो नंबर वन, जानम 2, दिलवाला, ज्वाला जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो टीवी सीरियल 'काला टीका', पोरस और सर्विस वाली बहू में भी नजर आ चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।