लीक हुआ Khesar Lal Yadav की फिल्म 'बोल राधा बोल' का गाना, कुछ अलग ही अंदाज में आएंगे नजर

बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी फिल्मों के गाने और स्टार्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से आए दिन नए-नए गानों के वीडियो लीक होते रहते हैं। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एक फिल्म का गाना लीक हो गया है और फैन्स इसे देखकर काफी क्रेजी हो गए है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 18, 2022 2:18 AM IST / Updated: Mar 18 2022, 08:27 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी फिल्मों के गाने और स्टार्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से आए दिन नए-नए गानों के वीडियो लीक होते रहते हैं। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की एक फिल्म का गाना लीक हो गया है और फैन्स इसे देखकर काफी क्रेजी हो गए है। आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम बोल राधा बोल (Bol Radha Bol) है। इस फिल्म में कोई भोजपुरी एक्ट्रेस नहीं बल्कि साउथ फिल्मों की सुपरस्टार मेघाश्री (Meghashree) खेसारी से इश्क लड़ाती नजर आएंगी। वैसे, आपको बता दें कि इस फिल्म से खेसारी का लुक तो पहले ही रिलीज हो चुका था और अब इस फिल्म का एक गाना भी लीक हो गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर पराग पाटिल है और इसे विजय यादव ने प्रोड्यूस किया है। 


शेयर किया छोटा सा क्लिप
फिल्म के डायरेक्टरप पराग पाटिल ने अपने इंस्टाग्राम पर खेसारी लाल यादव की बोल राधा बोल से जुड़ा एक क्लिप शेयर किया है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि खेसारी और मेघाश्री एक छत पर खड़े हैं और बैकग्राउंड में ऋषि कपूर और जूही चावला की फिल्म बोल राधा बोल का टाइटल गाना बज रहा है। दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में खेसारी ऐसे लुक में नजर आएंगे जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। इस फिल्म में वे एक गांव के छोरे के किरदार में नजर आएंगे। डायरेक्टर पराग पाटिल का कहना है कि उनकी इस फिल्म की कहानी एकडम डिफरेंट है, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जाएगा। खबरें तो ये तक सामने आ रही है कि इस फिल्म में खेसारी ने भी पैसा लगाया है।

Latest Videos


90 के दशक में आई थी फिल्म बोल राधा बोल
आपको बता दें कि जुलाई 1992 में आई फिल्म बोल राधा बोल ने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में ऋषि कपूर और जूही चावला की जोड़ी थी। डायरेक्टर डेविड धवन की सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि गाने भी सुपरहिट हुए थे। फिल्म में कादर खान, सुषमा सेठ, आलोक नाथ, मोहनीश बहल, किरण कुमार, शक्ति कपूर जैसे स्टार्स थे। 

 

ये भी पढ़ें
बॉलीवुड में पहली बार खेली गई थी 'रंगों' के बिना होली, जानें Holi का सिनेमा इतिहास

Holi 2022: रणबीर कपूर समेत ये सितारे रंगों से रहते हैं कोसों दूर, जानें पीछे की वजह

Khesari Lal Yadav और Sahar Afsa ने बेडरूम में किया हॉट डांस, वीडियो देखकर आ जाएगा पसीना

Holi 2022: श्वेता तिवारी ने कभी ऐसे खेली थी होली; मोनालिसा से आम्रपाली तक, भोजपुरी सेलेब्स की PHOTOS
 

Share this article
click me!

Latest Videos

दुनिया के 10 सबसे महंगे FOOD, एक की कीमत है 30 लाख Kg
न हथियार न मिसाइल, कैसे एक झटके में पेजर ने हिज्बुल्ला को बनाया निशाना । Lebanon Pager Blast News
Amit Shah LIVE: प्रधानमंत्री गरीब परिवार में पैदा हुए लेकिन 15 देशों ने उन्हें सम्मान दिया
'वन नेशन वन इलेक्शन' पर मोदी कैबिनेट का बहुत बड़ा फैसला । One Nation One Election
बुलडोजर एक्शन पर लगी सुप्रीम रोक, कोर्ट ने दे दिया अल्टीमेटम । Supreme Court on Bulldozer Action