MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Holi 2022: रणबीर कपूर समेत ये सितारे रंगों से रहते हैं कोसों दूर, जानें पीछे की वजह

Holi 2022: रणबीर कपूर समेत ये सितारे रंगों से रहते हैं कोसों दूर, जानें पीछे की वजह

मुंबई. देश भर में होली (Holi 2022) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंग-गुलाल फिजाओं में उड़ रहे हैं। लोगों अलग-अलग रंगों में इस कदर रंग चुके हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। लेकिन बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारे हैं जो रंगों से परहेज करते हैं।उन्हें होली का त्योहार पसंद नहीं है या फिर किसी दर्द की वजह से वो रंग से दूर रहते हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में जो होली से करते हैं परहेज....

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 18 2022, 06:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

जॉन अब्राहम (John Abraham) को होली का त्योहार पसंद नहीं है। वो इस दिन रंगों को खुद से दूर रखते हैं। एक्टर का कहना है कि होली के रंगों में केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है। जो शरीर और नेचर दोनों के लिए खतरनाक होता है। इसलिए वो इससे दूर रहते हैं। बता दें कि एक अप्रैल को सिनेमाघरों में उनकी फिल्म 'अटैक' रिलीज होने वाली है। जो एक्शन से भरपूर है।

27

करीना कपूर (Kareena kapoor) को होली के त्योहार से बचपन में प्यार था। लेकिन राज कपूर (Raj kapoor) के निधन के बाद वो होली खेलना बंद कर दी। एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि वो दादा राज कपूर के जाने के बाद होली नहीं खेलती। उन्हें होली पसंद नहीं है।  बता दें कि एक समय में आरके स्टूडियो में मनाया जाने वाला होली हर किसी की जुबान पर होता था। 

37

आलिया भट्ट (Alia bhatt) के होने वाले दूल्हे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भी होली के रंग रास नहीं आते हैं। वो इस दिन रंगों से दूर रहना पसंद करते हैं। बताया जाता है कि जब फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में होली का गाना 'बलम पिचकारी' की शूटिंग हो रही थी तब उन्हें रंगों से खेलना था जिसमें वो काफी असहज महसूस कर रहे थे। अब देखना है कि इस बार क्या वो आलिया को रंग लगाते हैं या नहीं।

47

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी होली का त्योहार पसंद नहीं है। वो इस दिन रंगों से दूर रहना पसंद करते हैं। इसके पीछे की वजह उन्होंने साफ-सफाई बताई है। हालांकि दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) को होली खेलना पसंद है। 

57

कृति सेनन (kriti sanon) की फिल्म 'बच्चन पांडे' होली के दिन सिनेमाघरों में लग गई है। लेकिन अदाकारा होली से दूर रहना पसंद करती हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें होली का त्योहार पसंद नहीं है। लेकिन शूटिंग की वजह से वो कलर से दूर रहती हैं।

67

पूजा हेगड़े (Pooja Hegde ) भी होली के रंग से दूर रहती हैं। इसके पीछे उन्होंने वजह बताई कि रंग काफी दिनों तक लगा रहता है। मुझे शूटिंग करना होता है। इसलिए मैं होली खेलती नहीं हूं।

77

बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ (tiger shroff) भी होली नहीं खेलते हैं। उन्हें रंगों से डर लगता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें लगता है कि होली के चलते पानी की बर्बादी होती है। इसलिए इस दिन वो खुद को शूटिंग में बिजी रखते हैं ताकि होली खेलने से बच सके।

और पढ़ें:

होली से पहले बिकिनी में दिखीं Mouni Roy, ऐब्स और पतली कमर देख जख्मी हुए फैंस

HOLI 2022: रंग बरसे भीगे चुनर वाली से बलम पिचकारी तक, इन 10 गानों के बिना अधूरी है होली

Kareena Kapoor को अब नहीं अच्छे लगते होली के रंग, अदाकारा ने खुद बताई इसके पीछे की वजह

Holi 2022 के दिन Pooja Hegde करेंगी ये काम, अदाकारा ने बताया होली के दिन का बड़ा प्लान

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
रणबीर कपूर
जॉन अब्राहम
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved