Kajal Raghavani ने भोजपुरी इंडस्ट्री का बताया 'काला' सच, अश्लीलता और जातिवाद का यहां चलता है खेल

Published : Dec 18, 2021, 07:10 PM IST
Kajal Raghavani ने भोजपुरी इंडस्ट्री का बताया 'काला' सच, अश्लीलता और जातिवाद का यहां चलता है खेल

सार

काजल राघवानी ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि जिस तरह से भोजपुरी में अश्लीलता फैल रही है उसे देखकर बहुत तकलीफ होती है। भोजपुरी की ऐसी स्थिति देखकर भिखारी ठाकुर की आत्मा को भी ठेस पहुंचा होगा। लेकिन इसे रोकना महिलाओं के हाथ में नहीं बल्कि निर्मात और अभिनेता के हाथ में हैं। 

मुंबई. काजल राघवानी (Kajal Raghavani) भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, इसे साथ ही वो जिस गाने में ठुमका लगाती हैं वो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। अदाकारा ने भोजपुरी इंडस्ट्री का काला सच सबके सामने रखा है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री पुरुष बेस्ड हैं और यहां जो अभिनेता चाहते हैं वहीं होता है। इतना ही नहीं फीस भी एक्टर की ज्यादा होती है और एक्ट्रेस आधे से भी कम कीमत में काम करने को मजबूर होती हैं। इसके अलावा अदाकारा ने कई और राज खोले।

काजल राघवानी ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि जिस तरह से भोजपुरी में अश्लीलता फैल रही है उसे देखकर बहुत तकलीफ होती है। भोजपुरी की ऐसी स्थिति देखकर भिखारी ठाकुर की आत्मा को भी ठेस पहुंचा होगा। लेकिन इसे रोकना महिलाओं के हाथ में नहीं बल्कि निर्मात और अभिनेता के हाथ में हैं। 

भोजपुरी इंडस्ट्री जाति में बंटी हुई है 
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री जाति  में बंटी है। इसके साथ काम करो तो उस जाति वाला एक्टर नाराज हो जाता है। इसके साथ काम करों तो वो नाराज हो जाते हैं। उनका इशारा भोजपुरी के दो सुपर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की तरफ था। दोनों के बीच जंग छिड़ी हुई है। लगातार  दोनों हीरो एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। अदाकारा ने कहा कि गुजराती फिल्म में 30 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हूं लेकिन वहां जाति वाली फीलिंग किसी में नहीं आई। लेकिन यहां तो यादव जी के साथ काम करो तो सिंह जी नाराज, पांडेय जी के साथ काम करो तो यादव जी नाराज। यहां एक्ट्रेस को काफी कुछ सहना पड़ता है। 

पवन और खेसारी के बीच छिड़े जंग पर काजल ने साधी चुप्पी
इतना ही नहीं उन्होंने अपने डर के बारे में भी बताया। जब उनसे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच छिड़े विवाद पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं अगर कुछ बोलूंगी तो मुझे फिल्में नहीं मिलेगी और काम छिन जाएगा। 

काजल जूझ रही हैं गंभीर बीमारी से 
बता दें कि काजल राघवानी एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। वो पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से जूझ रही हैं। PCOD एक ओवरी संबंधी बीमारी होती है। जिसके कारण लड़कियों के हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है। PCOD होने पर अंडाशय में कई गांठे (सिस्ट) बनने लगती हैं। इसकी जानकारी हाल ही में उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी थी।

और पढ़ें:

PUSHPA FIRST DAY COLLECTION: ALLU ARJUN की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, इन 2 सुपरस्टार को पछाड़ा

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की शादी इस शख्स की वजह से नहीं हो पाई अभी तक, 'विलेन' ने खुद बताई कहानी

Devdas फिल्म के एक्टर Milind Gunaji के बेटे ने कर ली शादी, जानें कौन है उनकी दुल्हनिया

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट