एकता कपूर विवाद पर भोजपुरी की इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-सैनिकों का सम्मान करें

एकता कपूर की वेबसीरीज 'xxx अनसेंसर्ड 2' विवाद पर अब भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने खुलकर अपनी अपनी बात रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्मी जवान का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो जवान की बातों को सपोर्ट कर रही हैं। इसमें जवान एकता कपूर के शो में हुए सैनिक वर्दी के अपमान पर बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 3, 2020 10:24 AM IST

मुंबई. एकता कपूर की वेबसीरीज 'xxx अनसेंसर्ड 2' विवाद पर अब भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने खुलकर अपनी अपनी बात रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आर्मी जवान का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो जवान की बातों को सपोर्ट कर रही हैं। इसमें जवान एकता कपूर के शो में हुए सैनिक वर्दी के अपमान पर बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने बड़ी सी पोस्ट लिखी। उन्होंने देश के जवानों का सम्मान करने की बात कही। 

हिन्दुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई थी एकता कपूर के खिलाफ शिकायत

Latest Videos

बता दें, प्रोड्यूसर एकता कपूर इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'XXX अनसेंसर्ड 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो को लेकर एकता कपूर को ट्विटर पर भी काफी ट्रोल किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस मामले ने तब तूल पकड़ी जब ब‍िग बॉस 13 फेम व‍िकास फाटक उर्फ हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

 

हिन्दुस्तानी भाऊ ने लगाए आरोप

भाऊ का आरोप था कि एकता कपूर ने अपने डिजिटल प्लैटफॉर्म पर 'XXX: Uncensored 2' के जरिए भारतीय सेना और उसकी वर्दी का अपमान किया है। इसके बाद ट्विटर पर #ALTBalaji_Insults_Army ट्रेंड होने लगा और लोग एकता कपूर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने खारिज की शिकायत

हिंदुस्तानी भाऊ के अलावा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भी 'XXX' के उस सीन के खिलाफ शिकायत दर्ज काराई थी, लेकिन कोई ठोस सबूत ना मिलने के कारण हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने शिकायत को आधारहीन करार देते हुए खारिज कर दिया। जांच-पड़ताल के बाद एकता कपूर की विवादित सीरीज में कोई भी ऐसा आपत्तिजनक सीन नहीं मिला, जिस कारण शिकायत रद्द कर दी गई।

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma