मोनालिसा ने पूल किनारे स्विम सूट में दिखाया ग्लैमरस अंदाज, पति के साथ गोवा में एन्जॉय कर रहीं हॉलिडे

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने स्विमिंग पूल किनारे हॉट पोज देते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल, मोनालिसा इन दिनों अपने पति और भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ गोवा में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 17, 2021 2:51 PM IST

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने स्विमिंग पूल किनारे हॉट पोज देते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल, मोनालिसा इन दिनों अपने पति और भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ गोवा में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। इन फोटोज में मोनालिसा स्विम सूट में नजर आ रही हैं। एक फोटो में वो जहां मेहंदी कलर की ड्रेस में हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में ब्लू कलर के आउटफिट में बैक फ्लॉन्ट करते हुए पोज दे रही हैं।

Latest Videos

मोनालिसा एक्टिंग के साथ अपने डांस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। आपको बता दें कि उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियलों में भी काम किया है। मोनालिसा ने टीवी शो नजर में डायन का किरदार निभाया था, जिसमें उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। वे रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। बता दें कि मोनालिसा ने कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में ही अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी, जो उस दौरान काफी चर्चा में रही थी।

अगर, मोनालिसा और विक्रांत की लव स्टोरी की बात की जाए तो इन दोनों स्टार्स की मुलाकात पहली बार 2008 में फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। इसकी शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कब ऑफ-स्क्रीन भी नजर आने लगी इन्हें खुद पता नहीं चला।

कई सालों तक विक्रांत के साथ लिव इन में रहीं : 
फिल्म का शेड्यूल खत्म होते ही मोनालिसा और विक्रांत काफी दुखी हो गए थे। उनके लिए एक-दूसरे के बिना रहना मुश्किल हो गया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर दिया था और कुछ सालों तक दोनों लिव इन में भी रहे। बाद में बिग बॉस के सीजन 10 में दोनों ने शादी का फैसला किया और आज वो अपनी जिंदगी को हंसी-खुशी के साथ जी रहे हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

महिला SDM पर टूट पड़ी घूंघट वाली आंटी, कुछ ना कर सकी पुलिस-VIDEO VIRAL
2029 में कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री? योगी-राहुल में किसका राजयोग है प्रबल
घाटी में चुनाव लड़ने वाली ये खूबसूरत लड़की कौन? कहा- फाइट में नहीं है BJP
Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |
'BJP के मुंह पर कड़ा तमाचा है SC का आदेश' Kejriwal की जमानत पर AAP गदगद #Shorts