
एंटरटेनमेंट डेस्क.शाहरुख खान (Shah Rukh khan) की फिल्म 'पठान'(Pathaan) का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस बीच किंग खान और दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) मूवी का प्रमोशन भी कर रहे हैं। लेकिन फिल्म का असली प्रमोशन कोई कर रहा है तो वो सेलेब्स हैं। जो पठान के गाने पर डांस मूव्स दिखाकर फैंस को मजबूर कर रहे हैं कि वो सिनेमाघरों तक पहुंचे। टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स 'बेशरम रंग' और 'झूमे जो पठान' गाने पर डांस स्टेप करके सुर्खियों में आ चुके हैं। इसी में एक नाम भोजपुरी क्वीन नम्रता मल्ला (namrata malla) का भी जुड़ चुका है।
नम्रता ने सर्दी में लगाई डांस मूव्स से आग
नम्रता मल्ला ने स्काई कलर की बिकिनी में स्विमींग पुल के किनारे डांस मूव्स दिखाया। चश्मा के साथ पूरे लुक को कंप्लीट करके अदाकारा ने जब झूमे जो पठान पर डांस मूव्स दिखाए तो फैंस के पसीने छूट गए। हॉट, सेक्सी जैसे कमेंट की भरमार होने लगी। कई लोगों ने हार्ट का इमोजी शेयर की।
लोग कर रहे हैं नम्रता को ट्रोल
वहीं, कुछ लोग शाहरुख खान की वजह से उन्हें भी ट्रोल करना शुरू कर दिए। कई यूजर ने पठान के साथ-साथ नम्रता मल्ला को भी बायकॉट करने की धमकी दी। वहीं, एक यूजर ने लिखा,'ऑरेज बिकिनी पहन लो फेमस हो जाओगी।' वहीं, एक ने लिखा,'शाहरुख खान की बहन।'
मोनालिसा ने भी डांस से मचाया कोहराम
इससे पहले मोनालिसा (Monalisa)ने भी इस गाने पर डांस करके फैंस को दीवाना बना दिया था।फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी की। शॉट और व्हाइट टी-शर्ट में भोजपुरी अदाकारा ने बेहद ही खूबसूरत डांस करती दिखाई दीं।
25 जनवरी को रिलीज होगी पठान
बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यशराज फिल्म्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इस मूवी बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। दीपिका का गाना 'बेशरम रंग'में भगवा बिकिनी को लेकर बवाल भी हुआ था।
और पढ़ें:
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।