मोनालिसा ने पति संग बेडरूम में काटा केक, विक्रांत ने पत्नी को Kiss कर यूं सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी

Published : Jan 18, 2023, 07:56 PM IST
मोनालिसा ने पति संग बेडरूम में काटा केक, विक्रांत ने पत्नी को Kiss कर यूं सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी

सार

भोजपुरी फिल्मों की दमदार एक्ट्रेस मोनालिसा की शादी को 6 साल हो चुके हैं। शादी की छठी एनिवर्सरी पर मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति विक्रांत के साथ बेडरूम में केक काटती हुई नजर आ रही हैं। केक काटने के बाद विक्रांत मोनालिसा को Kiss करते हैं।

Monalisa Wedding Anniversary: भोजपुरी फिल्मों की दमदार एक्ट्रेस मोनालिसा की शादी को 6 साल हो चुके हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह से 17 जनवरी, 2017 को शादी की थी। इनकी शादी 'बिग बॉस' के सेट पर हुई थी। शादी की छठी एनिवर्सरी पर मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति विक्रांत के साथ बेडरूम में केक काटती हुई नजर आ रही हैं। केक काटने के बाद विक्रांत मोनालिसा को Kiss करते हैं। दोनों के प्यार भरे पल देखकर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। 

वीडियो के साथ मोनालिसा ने कहा- आई लव यू पति..
बता दें कि मोनालिसा ने जो वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने पति विक्रांत संग बिताए अब तक के सबसे खुशनुमा पलों को संजोया है। मोनालिसा ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया है कि इस बार उनके पति एनिवर्सरी पर उनके साथ नहीं हैं, क्योंकि वो काम के सिलसिले में बाहर हैं। मोनालिसा ने आगे लिखा- हैप्पी माय लव। मेरी जिंदगी का जादुई दिन 17 जनवरी। मेरे जीवन में आने के लिए शुक्रिया। आई लव यू पति। 

150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं मोनालिसा : 
मोनालिसा ने आगे लिखा- क्या आपको ये गाना याद है? 2008 में यहीं से हमारे रिश्ते की शुरुआत हुई थी। मोनालिसा के इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'मौला मेरे मौला' गाना सुनाई दे रहा है। बता दें कि 21 नवंबर, 1982 को कोलकाता में पैदा हुईं मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वो अब तक 150 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वो नजर जैसे टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। 

ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात : 
मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की पहली मुलाकात भोजपुरी फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थे। इस फिल्म में काम करने के बाद ही दोनों में नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद कपल 9 साल तक लिव-इन में रहा और बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इनकी शादी 2017 में बिग बॉस के सेट पर हुई थी, जिसमें भोजपुरी के कई बड़े सेलेब्रिटी भी पहुंचे थे।  

ये भी देखें : 

लाल साड़ी, कानों में बड़े-बड़े झुमके और खुले बालों में बेहद खूबसूरत लगीं मोनालिसा, आहें भरते दिखे लोग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट