- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- लाल साड़ी, कानों में बड़े-बड़े झुमके और खुले बालों में बेहद खूबसूरत लगीं मोनालिसा, आहें भरते दिखे लोग
लाल साड़ी, कानों में बड़े-बड़े झुमके और खुले बालों में बेहद खूबसूरत लगीं मोनालिसा, आहें भरते दिखे लोग
Monalisa Latest Look: भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कानों में बड़े-बड़े झुमके और रेड कलर की लिपस्टिक में वो कहर ढाती नजर आ रही हैं। मोनालिसा का ये अंदाज देखकर उनके फैंस कमेंट बॉक्स में आहें भरते नजर आ रहे हैं।

एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- आप इस साड़ी में तो कहर ढा रही हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा- गॉर्जियस। एक और यूजर ने कहा- भोजपुरी फिल्मों की सबसे सेक्सी हीरोइन। वहीं, किसी ने फायर इमोजी तो किसी ने स्टनिंग बताते हुए मोनालिसा की तारीफ की।
21 नवंबर, 1982 को कोलकाता में जन्मीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वो अब तक 150 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वैसे, मोनालिसा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।
करियर के शुरुआत में बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकीं मोनालिसा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय मोनालिसा मदन नाम के शख्स को डेट करती थीं।
मदन पहले से तलाकशुदा थे। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और मुंबई में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे थे। हालांकि, इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। करीब 6 साल साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
मदन से ब्रेकअप के बाद मोनालिसा की मुलाकात भोजपुरी एक्टर विक्रांत से हुई। दोनों पहली बार फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर मिले थे। इस फिल्म में काम करने के दौरान ही दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे। करीब 9 साल तक दोनों लिव-इन में रहे और बाद में शादी का फैसला कर लिया।
मोनालिसा ने 2017 में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। इनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। लोगों ने इनकी शादी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मोनालिसा ने पैसों के लिए टीवी पर शादी का नाटक किया है। हालांकि, 5 साल बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूती के साथ टिका हुआ है।
मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह भोजपुरी के जाने-माने एक्टर हैं। दोनों 'संईया तूफानी', 'मेहरारू बिना रतिया कैसे कटी', 'प्रेम लीला' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है।
2005 में मोनालिसा ने अजय देवगन और सुनील शेट्टी स्टारर 'ब्लैकमेल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में वे एक आइटम गर्ल के रोल में थीं। बता दें कि मोनालिया ने भोजपुरी के अलावा, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।
ये भी देखें :
8 PHOTOS: यामी गौतम संग रोमांस कर चुके अनुपमा के 'पति', 14 साल पहले इस सीरियल में दिखी थी Love Story
जानें कितनी अमीर है अंबानी की होनेवाली बहू राधिका, तीसरे समधी के पास है इतने करोड़ की दौलत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।